Edited By Deepak Paul, Updated: 18 Jul, 2018 12:31 PM
शराब की अवैध तस्करी पर शिकंजा करने के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर है। इसी कड़ी में अटेली पुलिस ने गांव रात्ता में छापामारी कर 18 बोतल देसी मार्का के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार...
मंडी अटेली(दूरदर्शी): शराब की अवैध तस्करी पर शिकंजा करने के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर है। इसी कड़ी में अटेली पुलिस ने गांव रात्ता में छापामारी कर 18 बोतल देसी मार्का के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन जिला पुलिस कप्तान कमलदीप गोयल के दिशा निर्देशों पर अवैध धंधों पर शिकंजा करने में लगी है। सोमवार को शाम पुलिस टीम ने गांव रात्ता कलां में छापामारी की जहां गांव के निवासी बहादुर सिंह नामक व्यक्ति को उसके घर से 18 बोतल देसी मार्का शराब सहित गिरफ्तार किया।'