राम रहीम केस:दंगाइयों में 5 करोड़ रुपए की राशि बंटवाने वाला चमकौर सिंह गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Sep, 2017 09:21 AM

ram singh arrested for splitting rs 5 crore in rioters

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद दंगाइयों के बीच पांच करोड़ रुपए बंटवाने वाले चमकौर सिंह को SIT टीम ने गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़:डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद दंगाइयों के बीच पांच करोड़ रुपए बंटवाने वाले चमकौर सिंह को SIT टीम ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पंजाब पुलिस का एक कमांडो भी गिरफ्तार हुआ है। बता दें, 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को सी.बी.आई. की विशेष अदालत ने साध्वियों से बलात्कार का दोषी करार दिया था तो उस दौरान हुए दंगों को भड़काने के लिए राम रहीम ने दंगाइयों को पांच करोड़ रुपए दिए थे। दंगाइयों के बीच इन रुपयों को चमकौर सिंह नामक शख्स ने बंटवाया था। इस मामले की जांच कर रही SIT ने चमकौर सिंह और पंजाब पुलिस के कमांडो दान सिंह को गिरफ्तार किया है। चमकौर सिंह डेरे के नाम चर्चा घर का इंचार्ज था। 

हनीप्रीत और डॉक्टर आदित्य इंसा दंगे के थे मास्टरमाइंड:SIT
कमांडो दान सिंह ही सिरसा से पांच करोड़ रुपए लेकर पंचकूला आया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। SIT ने इस बात का खुलासा अभी तक नहीं किया कि दोनों को कहां से गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत और डॉक्टर आदित्य इंसा ही इस दंगे के मास्टरमाइंड थे। फिलहाल दोनों अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!