Edited By Vatika, Updated: 23 Jul, 2022 02:20 PM
जालंधर के राज नगर बावा खेल से 3 दिनों से लापता युवती का शव नजदीकी गांव के 40 फुट गहरे कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या की शंका की जाहिर की है।
फिल्लौर/अपरा (भाखड़ी/दीपा): जालंधर के राज नगर बावा खेल से 3 दिनों से लापता युवती का शव नजदीकी गांव के 40 फुट गहरे कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या की शंका की जाहिर की है।
प्राप्त सूचना के अनुसार जालंधर के राज नगर बस्ती बावा खेल की रहने वाली इंदू देवी पत्नी पप्पू 3 दिन पहले अपने घर से लापता हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने इंदू देवी को ढूंढना शुरू किया परन्तु उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने इंदू देवी का पता करने के लिए पूरे जालंधर जिले और देहात के पुलिस थाने और चौकियों में उसके नाम के साथ जानकारी भेज दी। आज शाम को नजदीकी गांव लसाड़ा का किसान जब अपने खेतों में मोटर चलाने के लिए गया तो उसे बार-बार फोन बजने की रिंग सुनाई दे रही थी। जब उसने आसपास देखा तो उसे कहीं भी कोई व्यक्ति खड़ा नहीं मिला।
जब वह कुएं के नजदीक गया तो उसे वहां पर कुछ टूटी हुई महिला की चूड़ियां और एक चप्पल पड़ी दिखाई दी। तभी फोन की घंटी जब दोबारा बजी तो उसने कुएं के अंदर देखा तो वहां एक औरत का शव पड़ा था। उसने तुरंत पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने वहां पहुंच गांव वासियों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला।डी.एस.पी. फिल्लौर जगदीश राज ने पूछने पर बताया कि उक्त मृतक महिला इंदू देवी जो 3 दिन पहले जालंधर से लापता हुई थी यह उसका शव है। उन्होंने शंका जाहिर करते हुए कहा महिला को मारकर किसी ने कुएं में फेंक दिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल भेज दिया।