मुख्यमंत्री मनोहर ने जालंधर में सीएए के समर्थन में की जन जागरण अभियान की शुरुआत

Edited By Shivam, Updated: 05 Jan, 2020 11:11 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के जालंधर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में नागरिकता संशोधन कानून 2019 के समर्थन में जन जागरण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जालंधर के दीन दयाल उपाध्याय नगर में बसे शरणार्थियों के 30 से 40 परिवारों को उनके घर...

जालंधर/चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के जालंधर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में नागरिकता संशोधन कानून 2019 के समर्थन में जन जागरण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जालंधर के दीन दयाल उपाध्याय नगर में बसे शरणार्थियों के 30 से 40 परिवारों को उनके घर में मिलकर उनको पम्पलेट देकर और बातचीत कर जागरूक किया।

शरणार्थी दयाल लाल ने मुख्यमंत्री जी को बताया कि 1989 में भारत आया था उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में वहां के अल्पसंख्यकों को बहुत अत्याचार और तकलीफ सहन करनी पड़ती है। इसी प्रकार लाल चंद ने बताया कि वहां पर हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम समुदाय के लोगों से शादी करवा दी जाती है। कार्यक्रम में मौजूद वहाँ सभी शरणार्थियों ने भारत सरकार का धन्यवाद किया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के आने से पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के प्रताडि़त लोगों को नागरिकता मिलने के रास्ते खुल गए हैं। इस अधिनियम के तहत हरियाणा में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से  आए लोगों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी और अब वे भारत के नागरिक बन कर खुशहाल जीवन जिएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों को बहुत ज्यादा प्रताडि़त किया जाता है परंतु भारत मे किसी भी अल्पसंख्यकों पर कोई अत्याचार नहीं होते सब आजाद होने के साथ साथ सुरक्षित भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को संसद में पास होने पर विपक्षी पार्टीयो के लोगों द्वारा देश के लोगो मे झूठ फैलाने का काम शुरू कर दिया है जिसके कारण देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया। लोगों में फैली हुई भ्रांतियों को दूर करने के लिए हमने लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया है। ताकि लोगो को अधिनियम की सही जानकारी प्राप्त हो। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!