Edited By Shivam, Updated: 12 Nov, 2018 03:25 PM
इनेलो महासचिव अजय चौटाला ने कहा है कि वे कल यानी मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने दिल्ली में मीडिया के सामने कहा कि हमारी प्रकाश सिंह से बात हुई है, वो हमारे बड़े हैं, उनकी हर बात मानी जाएगी। कल...
चंडीगढ़ (धरणी): इनेलो महासचिव अजय चौटाला ने कहा है कि वे कल यानी मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने दिल्ली में मीडिया के सामने कहा कि हमारी प्रकाश सिंह से बात हुई है, वो हमारे बड़े हैं, उनकी हर बात मानी जाएगी। कल मैं कल चंडीगढ़ जा रहा हूं, जहां प्रकाश सिंह बादल से मिल सकता हूं। वहीं, उन्होंने कहा कि अभय चौटाला से भी दोबारा मीटिंग हो सकती है। रविवार को अभय सिंह के साथ नाश्ता किया है, उस दौरान कई मुद्दों पर बातचीत हुई है।
गौरतलब है कि इनेलो में चल रहे पारिवारिक विवाद को पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल द्वारा सुलझाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि बादल और चौटाला परिवार के बीच के रिश्ते काफी गहरे हैं। इसलिए बादल चाहते हैं कि इनेलो परिवार की लड़ाई खत्म हो जाए, ताकि हरियाणा में इनेलो का बोलबाला रहे।