Edited By Updated: 25 May, 2016 04:42 PM
थाना समालखा पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
समालखा (राकेश): थाना समालखा पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना समालखा पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनकी 7 साल की लड़की गली में खेल रही थी। इसी दौरान गांव नामुंडा निवासी संजय पुत्र सुरेश उनकी बच्ची को बहलाकर ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।
बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि संजय ने इस मामले की जानकारी किसी को भी देने पर हत्या करने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने बच्ची की मैडीकल जांच करवाई और उसकी मां के बयान दर्ज किए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।