Edited By Updated: 11 Jul, 2016 02:25 PM
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला आज पानीपत पहुंचे, जहां उन्होंने इनसो के कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए मूल मंत्र बताए।
पानीपत(अनिल कुमार): इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला आज पानीपत पहुंचे, जहां उन्होंने इनसो के कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए मूल मंत्र बताए।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने इनसो के कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए मूल मंत्र बताते हुए कहा कि इनलो द्वारा पिछले 10 वर्षो से छात्र संघ के चुनाव करवाने की मांग के कारण ही आज भाजपा छात्र संघ के चुनाव करवाने को तैयार हुई है।
उनका कहना है कि इसमें भी एक बहुत बड़ी साजिश है क्योंकि छात्र संघ के चुनाव की आड़ में सरकार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को स्थापित करना चाहती है। उन्होंने इनसो के कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का आहवान करते हुए कहा कि इनसो छात्र संघ के चुनाव में 90 प्रतिशत सीटों पर विजय हासिल करेगी।