नवजात को छोड़कर भागने वाली मां पर केस दर्ज

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 18 Jul, 2018 11:29 AM

entering the case of the mother who escaped from the newborn

सिविल अस्पताल में बच्ची छोड़कर फरार होने के मामले में 13 दिन बाद भी उसके माता-पिता का सुराग नहीं चल पाया। हालांकि मंगलवार को थाना शहर पुलिस ने महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं ....

पानीपत(संजीव): सिविल अस्पताल में बच्ची छोड़कर फरार होने के मामले में 13 दिन बाद भी उसके माता-पिता का सुराग नहीं चल पाया। हालांकि मंगलवार को थाना शहर पुलिस ने महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार बच्ची की माता-पिता को खोज लिया जाएगा। जिसके लिए पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल बच्ची का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताने योग्य है कि सिविल अस्पताल में गत 5 जुलाई को एक महिला अपने पति के साथ आई, जिसने अपनी पहचान आरती पत्नी सरवर निवासी नाहरा-नाहरी, सोनीपत के रूप में दी। महिला 34 सप्ताह की गर्भवती थी। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार महिला ने मांगने पर भी न तो कोई आई.डी. दी और न ही मोबाइल नंबर। उसके साथ उसकी मां भी मौजूद थी। जिसने अस्पताल के स्टाफ को कहा कि उसके ससुराल वालों ने उसके पास भेज दिया, तभी तुरंत उसकी डिलीवरी हो गई। 

बच्चा कम वजन व गंभीर होने के कारण अस्पताल की एस.एन.सी.यू. में भर्ती करवा दिया गया। भर्ती करवाते समय पिंकी नामक महिला ने एस.एन.सी.यू. की फाइल पर हस्ताक्षर किए और खुद को बच्चे की नानी बताया। बच्ची का वजन 1 किलो 750 ग्राम मिला। तथा बच्चे का एस.एन.सी.यू. यानी सिक न्यू बोर्न बेबी केयर यूनिट में इलाज चलता रहा और बच्ची की हालत में सुधार आने लगा।

गत 9 जुलाई को चम्मच से दूध पिलाते रहे। जब 12 जुलाई को स्थिति में सुधार होने पर बच्ची की मां की जरूरत महसूस हुई तो पता चला कि बच्चे की मां गायब हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज भी कब्जे में लेकर बारीकी से महिला का सुराग लगाने में जुट गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!