ट्रायल दौरान फटा पाइप, सिविल अस्पताल हुआ पानी-पानी

Edited By kamal, Updated: 21 May, 2019 11:01 AM

during the trials cracked pipe civil hospital water water

जी.टी. रोड स्थित सिविल अस्पताल के ओ.पी.डी. ब्लॉक में सैंट्रल ए.सी. का ट्रायल सोमवार को किया गया। ओ.पी.डी. स्लिप...

पानीपत(अनुज): जी.टी. रोड स्थित सिविल अस्पताल के ओ.पी.डी. ब्लॉक में सैंट्रल ए.सी. का ट्रायल सोमवार को किया गया। ओ.पी.डी. स्लिप कार्यालय के पास ट्रायल के दौरान ए.सी. के पास पानी का पाइप फट गया और पानी निकलता रहा। करीब 4 घंटे तक पानी निकलता रहा। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को ओ.पी.डी. स्लिप बनवाने के लिए बहुत परेशानी हुई, क्योंकि उन्हें एक ही लाइन में लगना पड़ा।

वहीं फर्श पर पानी गिरे होने के कारण कई महिला मरीज फिसल गई। लेकिन गनीमत ये रही कि बाल-बाल बचते हुए उन्हें चोट नहीं लगी। जिसके चलते रजिस्ट्रेशन केंद्र पर महिलाओं व पुरुषों को एक ही लाइन से स्लिप बनवानी पड़ी। इस बारे में डिप्टी एम.एस. डा. अमित ने बताया कि सोमवार को सैंट्रल ए.सी. का ट्रायल किया है, जहां भी कमी मिलेगी उन्हें ठीक कराया जाएगा।
 
सुकून केंद्र का एन.जी.ओ. ने किया निरीक्षण 
जी.टी. रोड स्थित सिविल अस्पताल में चल रहे सुकून केंद्र में सोमवार को निरीक्षण करने के लिए ममता हैल्थ इंस्टीट्यूट मदर एंड चाइल्ड एन.जी.ओ. से टीम पहुंची। उन्होंने सुकून केंद्र के संचालकों से इसके बारे में जाना। टीम में रिजनल मैनेजर सोनाली, जयासिंह, प्रिया और प्रज्ञा पहुंची। उन्होंने बताया कि हैल्थ इंस्टीट्यूट मदर एंड चाइल्ड एन.जी.ओ. सरकार के साथ मिलकर काम करता है। देश या प्रदेश में चल रहे सुकून केंद्र की सुविधाएं, कमियां व केस सभी चीजों को देखा जाता है।

ताकि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सही प्रकार से काउंसलिंग की जाए, बातचीत से घर उजडऩे से बचाया जा सकता है, परिवारों में सूलह कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि हिंसा से महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। घरेलू और यौन हिंसा व्यक्तिगत मसला नहीं है। यह समुदाय और समाज का मुद्दा है। घरेलू हिंसा खुद-बखुद समाप्त नहीं होती। कोई भी कानून, रिवाज या सोच पुरुष को हिंसा करने का अधिकार नहीं देता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!