थरूर ने उड़ाया मानुषी का मजाक, कहा- अब तो हमारा ‘चिल्लर’ भी बन गया मिस वर्ल्ड

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Nov, 2017 07:50 PM

tharoor make fun on miss world

कसर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मानुषी छिल्लर का मजाक उड़ाकर एक नए विवद को जन्म दे दिया है। थरूर ने मिस वर्ल्ड 2017 बनी मानुषी छिल्लर के सरनेम को नोटबंदी से जोड़ते हुए कहा कि हमारा चिल्लर भी मिस...

नेशनल डेस्क: अकसर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मानुषी छिल्लर का मजाक उड़ाकर एक नए विवद को जन्म दे दिया है। थरूर ने मिस वर्ल्ड 2017 बनी मानुषी छिल्लर के सरनेम को नोटबंदी से जोड़ते हुए कहा कि हमारा चिल्लर भी मिस वल्र्ड बन गया। उन्होंने मानुषी के सहारे भाजपा पर निशाना साधते हुए नोटबंदी को असफल करार दिया। 
 

थरूर ने ट्वीट कर कहा कि हमारी मुद्रा को डिमोनिटाइज करके क्या गलती कर दी! भाजपा को इस बात को समझना होगा कि इंडियन कैश दुनिया को हावी है। देखो हमारा चिल्लर भी मिस वल्र्ड बन गया! हालांकि कुछ देर बाद ही थरूर को अपनी गलती का अहसास हो गया और उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया। जिसके बाद उन्होंने मानुषी की तारीफ में एक अन्य ट्वीट किया। थरूर के इस ट्वीट का लोगों ने विरोध किया। ट्विट यूजर ने कहा कि थरूर को राजनीति के लिए मानुषी के नाम का मजाक नहीं बनाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों कहा कि लगता है थरूर और राहुल ने अपना ट्विटर अकाउंट एक्सचेंज कर लिया है।


बता दें कि मानुषी छिल्लर ने चीन में आयोजित मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में विश्व सुंदरी 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है।  उन्होंने चीन के सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है। फस्र्ट रनरअप मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल और मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा को सेकेंड रनर अप बनाया गया। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!