मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 के फाइनल में किसान की बेटी सरोज

Edited By Shivam, Updated: 19 Sep, 2018 09:21 PM

saroj selected fo misses india worldwide 2018 final

हरियाणा प्रदेश में स्थित छोटी काशी भिवानी की रहने वाली बेटी डॉ. सरोज ने देश की 20 हजार सुंदरियों को पछाड़ कर मिसेज इंडिया वल्र्डवाइड 2018 के फाइनल राउंड में जगह बनाई है। बचपन से ही आसमान में उडऩे का ख्वाब लेकर...

भिवानी(अशोक): हरियाणा प्रदेश में स्थित छोटी काशी भिवानी की रहने वाली बेटी डॉ. सरोज ने देश की 20 हजार सुंदरियों को पछाड़ कर मिसेज इंडिया वल्र्डवाइड 2018 के फाइनल राउंड में जगह बनाई है। बचपन से ही आसमान में उडऩे का ख्वाब लेकर बड़ी हुई सरोज ने शिक्षा, खेल, चिकित्सा के साथ सौंदर्य के रैम्प पर भी अपना कदम आगे बढ़ाया है। सरोज ने फाईनल मुकाबले के लिए पहले ही चरण में अपना नाम अपनी प्रतिभा के बल पर दर्ज करवा लिया। सरोज वर्तमान में दन्त चिकित्सक हैं और किसान नेता स्व. ओमप्रकाश मान की बेटी हैं। जिन्होंने अपने परिवार व ससुराल के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया है।

PunjabKesari

ग्रीस जाने से पूर्व डॉ सरोज ने बताया कि उन्होंने मिसेज इंडिया के लिए दिल्ली में आयोजित समारोह में ऑडीशन दिया था, जिसका अब परिणाम आया है, जिसमें उनका नाम भी चयनित हुआ है। उन्होंने बताया कि देश भर से करीब 20 हजार महिलाओं ने ऑडिशन दिया था, जिसमें 88 विवाहित महिलाओं का चयन हुआ है और हरियाणा में केवल तीन महिलाओं का चयन हुआ है जिसमें सरोज भिवानी से, पानीपत व बहादुरगढ़ से दो महिलाओं चयन हुआ है।

उन्होंने बताया कि अब फाइनल मुकाबले के लिए उनको टिप्स दिए जा रहे हैं, कुछ तैयारी उनकी ग्रीस में होगी। जिसके लिए वे अब ग्रीस जा रही हैं। इसमें भी दो तीन राउंड होंगे। सबसे इम्पोर्टेन्ट टैलेंट राउंड होगा। उसी की तैयारी में हम जुटे हैं। उन्होंने बताया कि फाइनल राउंड 21, 22, 23 सितम्बर को जवारलाल नेहरु स्टेडियम में होगा। उन्हें ख़ुशी है कि वे इसका हिस्सा बनीं और यहां तक पहुंचने में उनके पति,ननदों, सास का भी बड़ा योग दान है। 

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि उनके पिता सहित उनके सात भाईयों ने भी हमेशा उनको आगे बढऩे की प्रेरणा दी है। सरोज के पति जज हैं और उनके पिता किसान रहे हैं। उन्होंने यह ख़ुशी अपने परिवार के साथ मनाई है और सरोज की मां और सातों भाईयों ने भी सरोज को मिठाई खिलाकर आगे बढऩे का आशीर्वाद दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!