जन आशीर्वाद यात्रा: खट्टर के रूप में जनता को मिला 'फ़क़ीर मुख्यमंत्री'- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Edited By Isha, Updated: 18 Aug, 2019 12:33 PM

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए ‘अबकी पार 75 पार’ के नारों के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को कालका से शुरू होगी। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल प्रदेश

डेस्कः   हरियाणा के मुुख्‍यमंत्री ने अपनी जन आशीर्वाद यात्रा कायहां कालका मंडी में आयोजित रैली से आगाज किया। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। यात्रा के लिए रैली में पहुंचने से पहले मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने माता काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका।
PunjabKesari
बारिश के बावजूद रैली में सुबह से ही लोग पहुंच रहे थे। रैली स्‍थल पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का मुख्‍यमंत्री मनाेहरलाल और प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सुभाष बराला सहित अन्‍य नेताओं ने स्‍वागत किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रैली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्‍मानित किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान छोटी सभाओं के अलावा बड़ी रात्रि सभाएं करेंगे। वह हरियाणा के कुछ प्रमुख शहरों में रोड शो भी करेंगे। इनमें गुरुग्राम का रोड शो तय हो चुका है। मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा 27 अगस्त को पहुंचेगी और 28 अगस्त की दोपहर तक रहेगी। इसके बाद वह फरीदाबाद जाएंगे। वहां पर सभी विधानसभाओं का भ्रमण करने के बाद पुन: गुरुग्राम लौटेंगे और सोहना विधानसभा में कार्यक्रम करने के रेवाड़ी चले जाएंगे।

PunjabKesari
 
कालका से यमुनानगर तक पहले दिन की यात्रा
जन आशीर्वाद यात्रा पहले दिन कालका से शुरू होकर पंचकूला, नारायणगढ़,साढ़ौरा, जगाधरी होते हुए यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र पहुंच कर संपन्न होगी। प्रत्येक चरण में 18 विधानसभा क्षेत्र कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेशभर में करीब 2100 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री का रथ हर रोज करीब 150 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक चलेगा। रथयात्रा के जरिए मुख्यमंत्री जहां पार्टी कार्यकत्र्ताओं व आम जनता से सीधा संवाद करेंगे तो वहीं सरकार की उपलब्धियों के बहाने जनता की नब्ज भी टटोलेंगे।  शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि यात्रा का समापन 8 सितम्बर को रोहतक में विजय संकल्प रैली के रूप में होगा।
 

PunjabKesari

राजनाथ सिंह के भाषण की मुख्य बातें

  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज से यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत हुई है।मैं मनोहर लाल को पिछले 30 साल से जनता हु।
  •  2014 में जब विधान सभा चुनाव हुए तब बीजेपी ने बहुमत हासिल किया और पार्लियामेंट्री बोर्ड ने यह फैसला किया कि प्रदेश की कमान मनोहर लाल को दी जानी चहिये।कहा इस हीरे की पहचान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।जबकि यह हीरा मनोहर लाल  हर कसौटी पर खरा उतरा है।पहले भ्र्ष्टाचार का बोलबाला था।लेकिन अब ऐसा फ़क़ीर सीएम प्रदेश की जनता को मिला है जिसने अपनी जिंदगी हरियाणा की जनता के नाम लिख दी है।
  • मैं जब भी हरियाणा के लोगों से बात करता हु तो सब सहज यही कहते है कि दूसरी बार भी मनोहर लाल को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना चाहिए।
  • पांच साल में मनोहर लाल ने क्या किया मुझसे बेहतर जनता जानती है।पांच वर्षों में इन्होंने क्या किया इसे लेकर मनोहर लाल ने फिर से जनता में जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड रखने का फैसला किया है।जिसके चलते यह यात्रा शुरू की गई।
    PunjabKesari
     
  • बिना भ्र्ष्टाचार के यहां का कोई पुर्जा भी नही हिलता था।लेकिन अब मैं ढंके की चोट पर कह सकता हूँ कि मनोहर लाल के रूप में फ़क़ीर मुख्यमंत्री जनता को मिला है।
  • 2014 में जब विधान सभा चुनाव हुए तब बीजेपी ने बहुमत हासिल किया और पार्लियामेंट्री बोर्ड ने यह फैसला किया कि प्रदेश की कमान मनोहर लाल को दी जानी चहिये।कहा इस हीरे की पहचान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।जबकि यह हीरा मनोहर लाल  हर कसौटी पर खरा उतरा है।पहले भ्र्ष्टाचार का बोलबाला था।लेकिन अब ऐसा फ़क़ीर सीएम प्रदेश की जनता को मिला है जिसने अपनी जिंदगी हरियाणा की जनता के नाम लिख दी है
  • मैं जब भी हरियाणा के लोगों से बात करता हुं तो सब सहज यही कहते है कि दूसरी बार भी मनोहर लाल को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना चाहिए।
  • पांच साल में मनोहर लाल ने क्या किया मुझसे बेहतर जनता जानती है।पांच वर्षों में इन्होंने क्या किया इसे लेकर मनोहर लाल ने फिर से जनता में जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड रखने का फैसला किया है।जिसके चलते यह यात्रा शुरू की गई।
  •  बिना भ्र्ष्टाचार के यहां का कोई पुर्जा भी नही हिलता था।लेकिन अब मैं ढंके की चोट पर कह सकता हूँ कि मनोहर लाल के रूप में फ़क़ीर मुख्यमंत्री जनता को मिला है।

 

इस यात्रा का ओवरआल इंचार्ज करनाल से सांसद संजय भाटिया को बनाया गया है। 22 दिन की इस यात्रा के दौरान बीच में विश्राम भी रहेगा और 15 दिन यात्रा के दौरान जनसभाएं, रैलियां, स्वागत  आदि कार्यक्रम होंगे।  उन्होंने कहा कि कुल पांच चरणों में यात्रा संपन्न होगी और हर चरण औसतन 400-450 कि.मी. का रहेगा। यात्रा दौरान मुख्यमंत्री रोजाना प्रदेश के हजारों लोगों से साथ सीधा संवाद करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टोली यात्रा के आगे-आगे चलेगी। सुविधाओं से लैस एम्बुलैंस के अलावा वीडियो वैन भी चलेगी। 

सोशल मीडिया की टीम पल-पल की अपडेट देगी। युवा मोर्चा, चिकित्सा प्रकोष्ठ सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है। पहला चरण रविवार से शुरू होगा और 20 अगस्त को संपन्न होगा। पहले दिन मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम यमुनानगर में रहेगा। दूसरे चरण की शुरूआत 22 से होगी और 25 को इसका समापन होगा। तीसरा चरण 27 से 29 अगस्त तक और चौथा चरण 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक चलेगा। पांचवें और आखिरी चरण की शुरूआत 4 सितम्बर से होगी और 6 को सिरसा में इसका समापन होगा। इसके बाद 7 सितम्बर को विश्राम के बाद यात्रा 8 को सीधे रोहतक पहुंचेगी। यहां प्रदेश स्तरीय विजय संकल्प रैली होगी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे।

PunjabKesari

इन दिग्गजों की रही उपस्थिति
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी डॉ अनिल जैन, केन्द्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा विधानसभा चुनाव के सहप्रभारी व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेन्द्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुरेश भट्ट, मुख्यमंत्री के राजनीति सचिव दीपक मंगला, चेयरमैन अजय गौंड, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन एवं प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों व भाजपा विधायकों की मौजूदगी रही।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!