विकास रैली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह बोले- हरियाणा के किसान और जवान पराक्रमी (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 30 Sep, 2018 06:13 PM

अंबाला के नारायणगढ़ उपमंडल के शहजादपुर में भाजपा की विकास रैली आयोजित हुई। रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह थे। इस दौरान राज्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला...

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला के नारायणगढ़ उपमंडल के शहजादपुर में भाजपा की विकास रैली आयोजित हुई। रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह थे। इस दौरान राज्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और सांसद रत्न लाल कटारिया सहित कई विधायक भी मौजूद रहे। अंबाला में मंच से बोलते हुए राजनाथ सिंह ने हरियाणा के किसानों और जवानों व खेल क्षेत्रों में प्रदेश के योगदान को सराहा। उन्होंने राफेल जैसे मुद्दे पर विपक्ष को करारा जवाब दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से बोलते हुए हरियाणा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान और जवान बहुत पराक्रमी है। उन्होंने कहा जवान और किसान, यही है हरियाणा की पहचान। राजनाथ सिंह ने कहा, "खेत खलिहान हो जंग का मैदान हो या खेल का मैदान हो, हरियाणा की जनता ने कभी देश को निराश नहीं किया।"

PunjabKesari

किसानों के लिए बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा था, लेकिन सरकार ने उनके भावान्तर भरपाई योजना चलाई जो काबिले तारीफ है। उन्होंने हरियाणा का गुणगान करते हुए कहा कि जब भी देश को जरूरत पड़ी है, हरियाणा ने देश का झंडा बुलंद किया है। हरियाणा छोटा-सा प्रदेश है, लेकिन खेलों में इसका बड़ा योगदान है। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है, जिसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके कंधों पर डाली है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश से हमने लगभग नक्सलवाद को खत्म कर दिया है और बचा-खुचा भी बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में नक्सलवादी कम, सुरक्षाकर्मी ज्यादा मरते थे, लेकिन अब नक्सलवादी ज्यादा मर रहे हैं।

PunjabKesari


इस दौरान राजनाथ सिंह कांग्रेस पर भी जमकर बरसे उन्होंने कहा प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। जिनकी ना तो बीवी है, न बच्चे, एक बुजुर्ग मां है तो वो भ्रष्टाचार करेंगे तो ले जाकर किसे देंगे। राफेल को लेकर देश की सुरक्षा के मामले बिना सोचे-समझे उंगली उठाई जा रही है। राफेल मामले पर राजनाथ सिंह ने कहा राफेल का खर्च पूछ रहे हैं, उसमें लगे हथियार के बारे में कैसे बता दें, देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, पाकिस्तान इसका फायदा उठाएगा।

PunjabKesari

गौरतलब है कि अंबाला के नारायणगढ़ में राज्यमंत्री नायब सैनी ने एक महीने में 2 बड़ी रैलियां कर विरोधियों को सोच में डाल दिया। बीते 6 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणाएं की तो आज राजनाथ सिंह विकास रैली में पहुंचे। रैली में आज राज्यमंत्री नायब सैनी ने विकास कार्यों को गिनवाया और कहा कि नारायणगढ़ में 2 हजार 294 करोड़ रुपया विकास कार्यों पर खर्च हो चुका है। इस दौरान उन्होंने जनता की मांग भी गृह मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष रखी। सैनी ने सैनिक स्कूल, खुली आर्मी भर्ती और सैनिक कैंटीन की मांग नारायणगढ़ के लिए रखी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!