Edited By vinod kumar, Updated: 02 Sep, 2020 08:20 PM
हरियाणा में कोरोना एक के बाद एक अपने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। आज प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ 1792 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं 15 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 68218 पहुंच गया है। इसके साथ एक्टिव केसों की संख्या बढ़ने...
डेस्क: हरियाणा में कोरोना एक के बाद एक अपने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। आज प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ 1792 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं 15 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 68218 पहुंच गया है। इसके साथ एक्टिव केसों की संख्या बढ़ने से अब प्रदेश की रिकवरी रेट भी लगातार गिर रही है। कुछ दिन पहले 84 फीसदी पहुंचने वाली रिकवरी रेट अब गिरकर 80.44 फीसदी पर पहुंच गई है। जोकि चिंता का विषय है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 68218 पहुंच गया है। जिसमें से 12622 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 255 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 219 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 36 वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 54875 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं।
देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (01 सितंबर)-
गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-