हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा ने स्वर्ण जयंती समारोह पर उठाए सवाल

Edited By Updated: 01 Nov, 2016 05:47 PM

haryana  rohtak  bhupinder singh hooda  congress

हरियाणा के पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुड़गांव में हो रहे स्वर्ण जयंती समारोह पर सवाल उठाए हैं।

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा के पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुड़गांव में हो रहे स्वर्ण जयंती समारोह पर सवाल उठाए हैं। जी हां, उन्होंने भाजपा सरकार एक बार फिर पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निशाने पर है। चाहे गुड़गांव का स्वर्ण जयंती समारोह हो या फिर भाजपा सरकार का 2 साल का कार्यकाल, दोनों ही मुद्दों पर उन्होंने सरकार को घेरने का प्रयास किया है। हुड्डा मंगलवार को रोहतक में थे। 

उन्होंने हरियाणा दिवस पर कांग्रेस भवन में हुए समारोह में शिरकत की। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने गुड़गांव में स्वर्ण जयंती समारोह का विशेष तौर पर जिक्र किया। हुड्डा ने कहा कि उन्हें भी इस समारोह का निमंत्रण मिला, लेकिन जिस तरह से यह आयोजन हो रहा है, उसकी वजह से वे नहीं जा रहे हैं। उन्होंने इसे पार्टी का आयोजन करार दिया। यह सरकार का नहीं, बल्कि पार्टी का आयोजन है। 

इस समारोह में प्रदेश के बाकी किसी नेता को बोलने का मौका ही नहीं है। पूर्व सीएम ने इसे लोगों के आत्मसम्माान से जोड़ा। उन्होंने कहा कि जहां आत्मसम्मान न हो, वहां वे नहीं जाते। 

हरियाणा सरकार के 2 साल के कार्यकाल पर भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया देते हुए कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि दो साल में भाजपा ने भाई को भाई से लड़ाने का ही काम किया है। फरवरी माह में हुए दंगे इसका उदाहरण है, जब सरकार के संरक्षण में दंगे हुए। उन्होंने कहा कि सरकार यह बताए कि 2 साल में क्या किया और जनता से किए 154 वादों का क्या हुआ। दो साल में किसान और व्यापारी पूर्ण रूप से बर्बाद हो गया। 2 साल के कार्यकाल में 45 हजार बेरोजगार हुए। सरकार रोजगार देने के लिए होती है, छीनने के लिए नहीं। हुड्डा ने एन.एच.एम. कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की भी सरकार से अपील की।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!