मेहंदी लगाकर कर रही थी बारात का इंतजार, दुल्हे की एेसी खबर सुन पैरों तले खिसकी जमीन (Pics)

Edited By Updated: 05 Dec, 2016 10:49 AM

haryana  ambala  police

हरियाणा के अंबाला जिले में एक दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर सजधजकर बैठी रही और दूल्हा ऐन मौके पर फरार हो गया, जिसके चलते दुल्हन के परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में एक दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर सजधजकर बैठी रही और दूल्हा ऐन मौके पर फरार हो गया, जिसके चलते दुल्हन के परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। नारायणगढ़ में कई गांवों की महापंचायत हुई। इसमें दूल्हे के घरवालों पर कार्रवाई करते हुए सजा के तौर पर भारी जुर्माने लगाया गया।

दरअसल हुआ यूं कि करीब डेढ़ साल पहले आर्मी से रिटायर्ड पालाराम ने अपनी बेटी का रिश्ता एसएचओ मामचंद के बेटे सुनील से किया था। सब कुछ ठीक चल रहा था। किसी तरह का मनमुटाव भी नहीं था। 1 दिसंबर को शादी होने वाली थी। दुल्हन तमाम रिश्तेदारों के साथ बारात का इंतजार कर रही थी। तभी रात करीब दस बजे खबर मिली कि दूल्हा घर से भाग गया है। खबर सुनते ही दुल्हन का परिवार सदमे में चला गया। तमाम खुशियां मातम में बदल गई। मानो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। 

डिमांड पूरी न होने पर घर से भागा दूल्हा
हैरानी की बात तो यह है कि शादी में कार की डिमांड पूरी न होने पर दूल्हा घर से भाग गया। इसके बाद गांव वालों, फैमिली वाले और रिश्तेदारों ने अम्बाला-नारायणगढ़ रोड पर जाम लगा दिया था।

अभी तक नहीं मिला कोई सुराग 
पंचायती समझौते से दूल्हा पक्ष को कानूनी राहत मिल गई है, लेकिन अभी तक दूल्हे सुनील का कोई सुराग नहीं लगा है। इस कारण दूल्हे के घरवालों की मुसीबतें अभी कम नहीं हुई हैं।शादी से एक दिन पहले फरार हुए सुनील कुमार को गायब हुए 5 दिन बीत चुके हैं। पुलिस और परिवार के लाेग उसे ढूंढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!