Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Sep, 2017 03:40 PM
राम रहीम के जेल जाने के बाद उसके जुर्मों की परतें खुलती जा रही हैं। राम रहीम डेरे के अंदर कई वर्षों से गैर कानूनी गतिविधियां कर
चंडीगढ़: राम रहीम के जेल जाने के बाद उसके जुर्मों की परतें खुलती जा रही हैं। राम रहीम डेरे के अंदर कई वर्षों से गैर कानूनी गतिविधियां कर रहा था लेकिन हरियाणा सरकार आंखें मूंद कर बैठी रही। जानकारी के अनुसार आईबी वर्षों से डेरे की साजिश से सरकार को अगाह कर रही थी लेकिन हर बात की अनदेखी का खामियाजा 25 अगस्त को भुगतना पड़ा।
आईबी के हेड कांस्टेबल सनमीत ने बताया था कि सरकार को अगाह किया गया था कि यदि कोर्ट का फैसला राम रहीम के खिलाफ आता है को उसके समर्थक कुछ भी कर सकते हैं। उन लोगों ने हथियार जमा कर रखे हैं अौर वे पैट्रोल बम से भी हमला कर सकते हैं। राम रहीम डेरे के अंदर अपने भक्तों को हथियार चलाने, मरने अौर मारने की ट्रेनिंग दे रहा था। इन सबसे ऐसा लगता है जैसे राम रहीम के आश्रम में कई वर्षों से जंग की तैयारी की जा रही थी। आईबी पिछले 3-4 साल से सरकार को हर रिपोर्ट दे रहा था।
सरकार इतना कुछ जानने के बाद भी चुप बैठी रही अौर पंचकूला झुलस गया। दंगे की आग में 38 जानें चली गई, जबकि करोड़ों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई। आईबी ने सरकार को अगाह भी किया था लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। पंचकूला में धारा 144 लगने के बाद भी वहां लाखों लोग इकट्ठा हुए अौर दंगा भड़क गया जिसमें कई लोगों की जान गई।