कविता दलाल को फर्स्ट लेडी अवार्ड, हरियाणा की अन्य बेटियां भी लिस्ट में शामिल (VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Jan, 2018 06:05 PM

देश की वो महिलाएं जिन्होंने अपनी मेहनत अौर हौंसले के बलबूते न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश का भी नाम रोशन किया। इन 112 महिलाओं में कुछ हरियाणा प्रदेश की बेटियां भी शामिल हैं। इन सभी महिलाओं को मिली प्रसिद्धी जिससे देश का नाम विश्व स्तर पर लिया गया, उनको...

चंडीगढ़(ब्यूरो): देश की वो महिलाएं जिन्होंने अपनी मेहनत अौर हौंसले के बलबूते न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश का भी नाम रोशन किया। इन 112 महिलाओं में कुछ हरियाणा प्रदेश की बेटियां भी शामिल हैं। इन सभी महिलाओं को मिली प्रसिद्धी जिससे देश का नाम विश्व स्तर पर लिया गया, उनको शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में अपने-अपने क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाली 112 महिलाओं को सम्मानित किया।

इन महिलाओं में पहली महिला न्यायाधीश, पहली महिला कुली, मिसाइल परियोजना की अगुवाई करने वाली पहली महिला, पहली पैरा ट्रूपर, पहली ओलम्पियन आदि शामिल हैं। इस अवॉर्ड को महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्रालय द्वारा दिया गया। आईए जानते हैं देश में अपने प्रदेश का नाम चमकाने वाली हरियाणा की बेटियों की किस उपलब्धि के लिए उन्हें फर्स्ट लेडी अवार्ड दिया गया:-
PunjabKesari
1. दीपा मलिक: हरियाणा के व्हीलचेयर से जुड़ी एथलीट पैरालिम्पिक्स में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पैरा-एथलीट बन गई। उन्होंने शॉटपुट में रजत पदक जीता है। अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री जैसे पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी दीपा को लगातार पांच सालों तक भाला फेंकने के लिए एशियाई रिकॉर्ड का श्रेय दिया जाता है।
PunjabKesari
2. कविता दलाल: कविता एक शूरवीर वेटलिफिटिंग की खिलाड़ी हैं। कविता ने 2016 दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। जबकि भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मैई यंग क्लासिक में उनकी भागीदारी के दौरान उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में प्रतिस्पर्धा करने के लिए उन्हें ऑफर मिला। कविता ने डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में उतरने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव प्राप्त किया है।
PunjabKesari

3. सुनील डबास: झज्जर की सुनील वर्ष 2012 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली सुनील डबास भारत की पहली महिला कबड्डी कोच बनी हैं। 2005 से राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम के कोच रहीं हैं, इनकी कोचिंग के तहत टीम ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में सात स्वर्ण पदक जीते।
PunjabKesari
4. साक्षी मलिक: राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वाली साक्षी मलिक ने ओलंपिक में पदक जीतकर पहली भारतीय महिला पहलवान रही हैं। साक्षी 2016 में ओलंपिक पदक जीतने वाली चौथी महिला भारतीय खिलाड़ी भी रही हैं, इसके लिए उन्हें सबसे ज्यादा खेल पुरस्कार दिया गया और पिछले 2017 में राजीव गांधी खेल रत्न के बाद पद्म श्री से भी सम्मानित की जा चुकी हैं। साक्षी रोहतक की रहने वाली हैं और पहलवान सत्यव्रत कादियान से विवाह कर चुकी हैं।
PunjabKesari
5. राधिका अग्रवाल: गुरूग्राम की रहने वाली राधिका अग्रवाल जो एक ऑनलाईन वेबसाईट शॉपक्लूस.कॉम की सह-संस्थापक और मुख्य व्यवसाय अधिकारी हैं। राधिका सबसे अच्छा ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से यूनीकॉर्न क्लब के प्रतिष्ठित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय महिला सह-संस्थापक बनी हैं।
PunjabKesari
6. कल्पना चावला: वह एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री के रूप में अंतरिक्ष में कदम रखने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थी। कल्पना ने 1997 में स्पेस शटल कोलंबिया पर एक मिशन विशेषज्ञ और प्राथमिक रोबोट आर्म ऑपरेटर के रूप में उड़ान भरी थी। 2003 में वह सात चालक दल के सदस्यों में से एक थी,  जिनके साथ स्पेस शटल में एक घटना ने उनकी जान ले ली।
PunjabKesari
7. गीता फौगाट: राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारत की पहली महिला पहलवान बनकर इतिहास रचने वाली गीता फौगाट भिवानी की रहने वाली हैं। गीता अपनी चार बहनों में से एक हैं जिन्हें फर्स्ट लेडी अवार्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि उनकी दूसरी बहन बबीता भी कुश्ती में नेशलन लेवल पर चैंपियन रह चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!