बरोदा उपचुनाव में 10 हजार वोटों के अंतर से जीते इंदुराज नरवाल, कांग्रेस ने रचा इतिहास

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Nov, 2020 03:29 PM

हरियाणा डेस्क: बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने 10 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल कर ली है। सुबह 8 बजे शुरु हुई मतगणना दोपहर 3 बजे से पहले पूरी हो गई।कुल 20 राउंड थे। कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज पहले राउंड से ही आगे रहे। जबकि...

बरोदा (ब्यूरो): बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने 10 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल कर ली है। सुबह 8 बजे शुरु हुई मतगणना दोपहर 3 बजे से पहले पूरी हो गई।कुल 20 राउंड थे। कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज पहले राउंड से ही आगे रहे। जबकि भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त दूसरे नंबर पर रहे। इंदुराज की जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ता नाच कर खुशी का जश्न मना रहे हैं।  योगेश्वर दत्त ने हार मान ली है। उन्होंने कहा कि जो जनता का फैसला उसका स्वागत करते हैं।

मतगणना के रांउड आधारित परिणाम यहां देखें-

लाईव अपडेट-

राउंड कांग्रेस भाजपा इनेलो लोसुपा अन्य कुल
1 2595 1574 202 250 89 4710
2 2727 3086 499 649 156 7117
3 3386 1999 290 201 89 5965
4 2796 2002 147 180 51 5176
5 3438 3075 301 500 140 7454
6 2885 2249 143 285 64 5626
7 3007 1632 1137 304 96 6176
8 2720 2035 151 215 71 5192
9 4615 2326 184 302 116 7543
10 3554 2628 225 267 89 6763
11 3578 2365 269 88 95 6395
12 2313 3160 106 320 95 5994
13 3113 3043 163 171 97 6587
14 2682 2297 82 360 66 5487
15 2370 4477 193 343 87 7470
16 2856 1923 105 327 44 5255
17 3432 2168 363 243 94 6300
18 2851 3010 128 192 54 6235
19 2489 3127 176 167 59 6018
20 2960 1674 120 237 50 5041
कुल 60367 49850 4984 5601 1702 122504


कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेंद्र हुड्डा और इंदुराज का फूलों से करेंगे स्वागत करेंगे
कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल की बढ़त के बाद पार्टी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थक भूपेंद्र हुड्डा और इंदुराज का फूलों से स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि इंदुराज करीब 20000 वोटों से जीतेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा और जेजेपी पर तंज भी कसा। समर्थकों ने कहा कि 57 एमएलए और मंत्री लगाने के बावजूद भी वह भूपेंद्र हुड्डा को नहीं हरा पाए। 

PunjabKesari, haryana

कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की जीत निश्चित: हुड्डा
जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है। नेताओं की प्रतिक्रिया भी आना शुरु हो गई है। अभी तक कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर मतगणना चल रही है, लेकिन जैसे रुझान आ रहे हैं, उसे लगता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की जीत निश्चित है।

PunjabKesari, haryana

कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल 5217 वोटों से चल रहे आगे
सातवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल 5217 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह लीड अब लगातार बढ़ती ही जा रही है। पहले राउंड से आगे चल रहे इंदुराज सांतवे राउंड तक आगे ही हैं। भाजपा प्रत्याशी योगेश्वरग दत्त दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। वहीं लोसुपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

भाजपा और कांग्रेस समर्थकों ने किया अपने-अपने पार्टी के प्रत्याशी की जीत का दावा
छह राउंड पूरे होने के बाद भाजपा और कांग्रेस समर्थकों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। दोनों पार्टी के समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। भाजपा समर्थक ने दावा किया कि योगेश्वर दत्त 15 हजार वोटों से जीतेंगे। वहीं कांग्रेस समर्थक ने दावा कि इंदुराज नरवाल 10 हजार वोटों से जीतेंगे। 

दूसरे राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है। दूसरे राउंड में बीजेपी को 3086, कांग्रेस को 2727, इनेलो को 499 और लोसुपा को 649 वोट मिल। कांग्रेस अब भी 689 वोट से आगे है। मतगणना सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मध्यनजर मोहाना गांव छावनी में तब्दील हो गया है। किसा भी वाहन को एंट्री नहीं दी जा रही है। चुनिंदा लोगों को एंट्री दी गई है। 

PunjabKesari, haryana

बरोदा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड में 4710 कुल काउंटिंग हुई। जिसमें कांग्रेस को 2595 वोट, बीजेपी को 1574, इनेलो को 202 और राजकुमार सैनी को 250 वोट मिले। 6 नम्बर बूथ की ईवीएम मशीन में खराबी आने के सूचना आई है। भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त काउंटिंग सेंटर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बरोदा में उनकी ही जीत होगी, वे अपनी माता और बजरंग बली से आशीर्वाद लेकर आए हैं।




मतगणना से पहले कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने सुबह 6:00 बजे अपने गांव के मंदिर में माता रानी की पूजा की। पूजा पाठ करके के बाद वह मतगणना केंद्र गए।



गौरतलब है कि बरोदा विधानसभा सीट पर हो रहा यह चुनाव हरियाणा के इतिहास में 35वां उपचुनाव हो रहा है। पिछले आम चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के स्वर्गीय विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा ही चुने गए थे, जिनका देहांत इसी साल 12 अप्रैल को हो गया था, जिसके बाद बरोदा उपचुनाव आयोजित करवाया गया है। उपचुनाव के मैदान में कांग्रेस के प्रत्याशी इंदुराज नरवाल उर्फ भालू, भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त, इनेलो के प्रत्याशी जोगेन्द्र मलिक व एलएसपी के प्रत्याशी राजकुमार सैनी उतरे हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त पिछले आम चुनाव में भी बरोदा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

बरोदा विधानसभा के अबतक के विधायक

चुनाव विधायक पार्टी
1967 राम धारी कांग्रेस
1968 श्याम चंद विशाल हरियाणा पार्टी
1972 श्याम चंद कांग्रेस
1977 भले राम जनता पार्टी
1982 भलेराम लोकदल
1987 किरपा राम लोकदल
1991 रमेश कुमार खटक जनता पार्टी
1996 रमेश कुमार खटक समता पार्टी
2000 रमेश कुमार खटक इंडियन नेशनल लोकदल
2005 रामफल इंडियन नेशनल लोकदल 
2009 श्री कृष्ण हुड्डा कांग्रेस
2014 श्री कृष्ण हुड्डा कांग्रेस
2019 श्री कृष्ण हुड्डा कांग्रेस 


बरोदा रचेगा इतिहास
इतिहास रचे जाने का तथ्य इस प्रकार है कि इस सीट पर जीत चाहे कांग्रेस जीते या भाजपा इतिहास रचा जाना तय है। अगर बरोदा में कांग्रेस जीत दर्ज करती है तो यह कांग्रेस द्वारा रचा गया इतिहास होगा कि इस सीट पर कांग्रेस लगातार 4 बार जीत दर्ज कर रही होगी। वहीं अगर भाजपा ने जीत दर्ज की तो यह भाजपा द्वारा रचा गया इतिहास होगा कि भाजपा ने यहां पहली बार कमल खिलाया हो। बता दें कि भाजपा ने बरोदा में कभी भी जीत दर्ज नहीं की है।

बरोदा उपचुनाव का विजेता पहली बार जाएगा विधानसभा
बरोदा उपचुनाव पर पूरे हरियाणा के लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। बरोदा के रण में 14 कैंडिडेट मैदान में उतरे हुए थे, अब कल मतदान के परिणाम आने के बाद देखना ये होगा कि बरोदा की कुर्सी पर कौन बैठने वाला है। इस उपचुनाव में दिलचस्प बात यह है कि इस बार बरोदा की जनता जिसे अपना विधायक बनाएगी, वह विधानसभा में पहली बार जाएगा, क्योंकि भाजपा के उम्मीदवार योगेश्वर दत्त, कांग्रेस के उम्मीदवार इंदुराज नरवाल उर्फ भालू, इनेलो के उम्मीदवार जोगेन्द्र मलिक व एलएसपी के उम्मीदवार राजकुमार सैनी सहित अन्य उम्मीदवार विधायकी की दौड़ में नए हैं।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!