Edited By Shivam, Updated: 21 Apr, 2019 09:46 PM
हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर अबतक कांग्रेस असमंजस में नजर आ रही थी, लेकिन आज कांग्रेस ने इस असमंजस से निकल कर हरियाणा लोकसभा की दसों सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। लेकिन इस बार कांग्रेस ने फरीदाबाद...
नई दिल्ली(कमल कांसल): हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर अबतक कांग्रेस असमंजस में नजर आ रही थी, लेकिन आज कांग्रेस ने इस असमंजस से निकल कर हरियाणा लोकसभा की दसों सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। लेकिन इस बार कांग्रेस ने फरीदाबाद से ललित नागर को दी हुई टिकट वापस लेकर अवतार सिंह भड़ाना को दी है। वहीं भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को सोनीपत से टिकट देकर मैदान में उतारा है। करनाल सीट पर कुलदीप शर्मा व हिसार सीट से कुलदीप बिश्नाई के बेटे भव्य बिश्नोई को टिकट दिया है और कुरूक्षेत्र से निर्मल सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा कांग्रेस के 6 प्रत्याशियों के नाम जारी