Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Nov, 2017 09:10 PM
हरियाणा के स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने गुजरात चुनाव को लेकर एक और ट्वीट किया। ट्वीट भी इतना सनसनीखेज विपक्ष को सौ कुत्तों और अपने पक्ष का शेर की उपाधि दे डाली। और साथ में यह भी दावा किया है कि, गुजरात चुनाव में भाजपा ही जीतेगी। अपने विवादित बयानों...
अंबाला(कमलप्रीत सभरवाल): हरियाणा के स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने गुजरात चुनाव को लेकर एक और ट्वीट किया। ट्वीट भी इतना सनसनीखेज कि विपक्ष को सौ कुत्तों और अपने पक्ष का शेर की उपाधि दे डाली। और साथ में यह भी दावा किया है कि, गुजरात चुनाव में भाजपा ही जीतेगी। अपने विवादित बयानों के कारण मशहूर अनिल विज ने सोशल मीडिया पर अलग ही पहचान बना ली है।
अनिल विज ने अपने ट्वीट में लिखा कि, सौ कुत्ते भी मिलकर एक शेर का मुकाबला नहीं कर सकते, गुजरात मे भाजपा जीतेगी।
जब इस ट्वीट को लेकर जब अनिल विज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में विपक्षी पार्टियों के बहुत बेमेल जोड़-तोड़ हो रहे हैं। लेकिन एक बहुत पुरानी कहावत है सौ कुत्ते मिलकर भी एक शेर का मुकाबला नहीं कर सकते। मोदी शेर है , उसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता, गुजरात मे जीत भाजपा की होगी। अनिल विज की इस बात से यह साफ जाहिर होता है कि कुत्ता शब्द का प्रयोग विपक्ष के लोगों के लिए ही किया गया है, हालांकि इस बारे में अनिल विज ने किसी का नाम नहीं लिया है।
इस ट्वीट पर कुछ लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग तरह की देखने को मिली। किसी ने अनिल विज का समर्थन करते हुए उनके पक्ष में बात कही तो वहीं कई लोगों ने ट्वीट की आलोचना करते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।