रोड़वेज कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, पहले दिन दिखा मिला जुला असर

Edited By kamal, Updated: 17 Oct, 2018 09:24 AM

60 percent of haryana residents in chakka jam acs dhanpat

रोडवेज में 720 निजी बसें शामिल करने के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। सुबह से अधिकतर जगहों पर रा‍ेडवेज की बसें नहीं चल रही हैं। कुछ जगहों पर निजी बसें चल रही हैं। बस स्‍टैंडों पर हड़ताली कर्मचारी धरना दे रहे हैं और...

चंडीगढ़(धरणी): रोडवेज में 720 निजी बसें शामिल करने के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। सुबह से अधिकतर जगहों पर रा‍ेडवेज की बसें नहीं चल रही हैं। कुछ जगहों पर निजी बसें चल रही हैं। बस स्‍टैंडों पर हड़ताली कर्मचारी धरना दे रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात है। 

हालाकि पहले दिन प्रदेश में हड़ताल का मिला जुला असल देखने को मिला। वहीं परिवहन विभाग के ए सी एस धनपत सिंह के अनुसार अाज रोडवेज की 60 प्रतिशत बसे चली हैं।

विभाग ने यात्रियों को राहत देने के लिए कई जगह बिना कंडक्टरों के ही बस चलाकर लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। वहीं हड़ताल के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद, अम्बाला व अन्य कई शहरों से कर्चारियों को गिरफ्तार किया है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि हरियाणा में रोड़वेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम किया है। प्राइवेट बसों को रोडवेज में शामिल करने के विरोध में रोड़वेज कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे है। 15-16 की मध्यरात्रि 12 बजे से ही रोड़वेज कर्मचारियों ने बसों के पहिए रोक दिए। अाज सुबह से आ रही खबरों के मुताबिक चक्का जाम का मिलाजुला असर देखने को मिला। 

PunjabKesari

बता दें कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने खट्टर सरकार की प्रतिकिलोमीटर स्कीम के तहत 720 प्राईवेट बसों को चलाने की योजना से नाराज चल रहे हैं। कर्मचारी चाहते हैं कि स्कीम लागू न की जाए क्योंकि ऐसा करने से निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बंद हो जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!