LIVE UPDATE-रोड़वेज कर्मचारियों का दो दिवसीय चक्का जाम आज से, प्रदेश में ​हड़ताल का मिलाजुला असर(Vid

Edited By kamal, Updated: 16 Oct, 2018 10:51 AM

हरियाणा में रोड़वेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम किया है। प्राइवेट बसों को रोडवेज में शामिल करने के विरोध में हरियाणा रोड़वेज के कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे है। 15-16 की मध्यरात्रि 12 बजे से ही रोड़वेज कर्मचारियों ने बसों के पहिए रोक...

चंडीगढ़: हरियाणा में रोड़वेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम किया है। प्राइवेट बसों को रोडवेज में शामिल करने के विरोध में हरियाणा रोड़वेज के कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे है। 15-16 की मध्यरात्रि 12 बजे से ही रोड़वेज कर्मचारियों ने बसों के पहिए रोक दिए। सुबह से आ रही खबरों के मुताबिक चक्का जाम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। 
PunjabKesariबता दें कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने खट्टर सरकार की प्रतिकिलोमीटर स्कीम के तहत 720 प्राईवेट बसों को चलाने की योजना से नाराज चल रहे हैं। कर्मचारी चाहते हैं यह स्कीम लागू न की जाए क्योंकि ऐसा करने से निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बंद हो जाएंगे। 
PunjabKesari
बहादुरगढ़

देश की राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में कर्मचारियों की हड़ताल का पूरा असर देखने को मिला। बहादुरगढ़ में सभी यूनियन ने एक साथ मिलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठी हैं। कर्मचारियों ने एक भी बस बस स्टैंड से बाहर नहीं निकाली और बस स्टैंड के गेट के सामने धरना भी दिया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
PunjabKesari
रोहतक
700 निजी बसों को हरियाणा सरकार द्वारा परमिट दिए जाने के विरोध में हरियाणा रोडवेज ने चक्का जाम करने की घोषणा की थी। लेकिन रोहतक डिपो से पुलिस सुरक्षा के बीच लगभग 25 रोडवेज की बसों को निकाला गया। वही सवारियों कोई दिक्कत ना आए, इसलिए प्राइवेट बसों ने कमान संभाल रखी है। रोडवेज की बसों को सड़कों पर उतारने का हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध भी किया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं कर्मचारियों को कहना है कि सरकार विभाग को निजीकरण की ओर धकेल रही है, जो बर्दास्त नही किया जाएगा। जब तक सरकार निजी बसों का फैंसला वापस नही लिया जाएगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
रोहतक डिपो के प्रबंधक राहुल जैन ने कहा कि चक्का जाम की वजह से कोई दिक्कत यात्रियों को नही आने दी जाएगी। प्राइवेट बसें भी सवारियों को गन्तव्य तक लेकर जा रही हैं। कर्मचारियों को मनमानी नही करने दी जाएगी। जो भी विरोध करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
PunjabKesari
यमुनानगर
यमुनानगर में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का मिला जुला असर दिखाई दे रहा है। कई सेवाएं बाधित जरूर हुई है लेकिन फिर भी रोडवेज प्रशासन की तरफ से बसे चलाई जा रही है। जीएम रोडवेज रविंद्र पाठक ने बताया कि बसे चलाई जा रही है, अब तक 8 बसें चलाई गई है। हड़ताल को लेकर हम पूरी तरह अलर्ट पर है। पुलिस और प्रशासन का सहयोग हमें मिल रहा है। उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी को अरेस्ट किया है। वहीं कर्मचारी नेता हरि नारयण का कहना है कि बातचीत से ही हल निकलेगा, सरकार को अड़ियल रवैया छोड़ कर बातचीत करनी चाहिए।
PunjabKesari
गोहाना
हरियाणा सरकार दवारा 720 नई निजी बसों के परमिट देने के विरोध में गोहाना बस स्टेण्ड पर हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के बैनर तले कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक सरकार 720 नई निजी बसों के परमिट रद्द नहीं कर देती, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। दो दिन की उनकी हड़ताल है अगर सरकार बातचीत के माध्यम से कोई हल निकलती है तो ठीक, नहीं तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने पर मजबूर होंगे 

टोहाना
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल टोहाना में सफल रही। सुबह से ही कर्मचारी बस स्टैंड परिसर के बाहर धरने पर बैठे हुए है और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रह है। वहीं हड़ताल के चलते प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिख रहा। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सेंकडों पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। रोडवेज कर्मी चंद्रभान ने बताया कि सरकार 720 निजी बसों को लाना चाहती है जबकि सरकारी बसों को लाने में देरी कर रही है उन्होंने बताया कि आने वाले समय में उनके कर्मचारी गांव गांव जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों बारे लोगों को जागरूक करेंगे तथा इस जनविरोधी सरकार का पुरजोर विरोध करेंगे। 

सिरसा 
सिरसा में रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम बेअसर रहा, सिरसा डिपो से हरियाणा रोडवेज की पहली बस 2 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। सिरसा डिपू के महाप्रबंधक के आर कौशल ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर बसों को रवाना किया। एक के बाद एक कई बसें पुलिस की निगरानी में सिरसा बस अड्डे से रवाना हुई, लेकिन इस दौरान एक भी रोडवेज कर्मचारी बस अड्डा परिसर के अंदर या बाहर विरोध करता नहीं दिखा। 

नरवाना 
वहीं नरवाना में भी रोडवेज़ हड़ताल पूरी तरह सफल दिखाई दी। रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने कि लिए प्राइवेट बसों को शामिल करना चाहती। रोड़वेज यूनियन की रणनीति के आगे प्रशासन बेबस नज़र आया।

हिसार 
पूरे प्रदेश भर में रोडवेज कर्मचारी 2 दिन की हड़ताल पर है। हिसार में कर्मचारियों की हड़ताल का असर दिख रहा है। हिसार डिपो से कोई भी रोड़वेज की बस को चलने नहीं दिया गया। कर्मचारी नेताओं की माने तो प्रदेश भर में करीब 41 सौ बसों की आवाजाही ठप है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से एस्मा लगाकर कर्मचारियों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। आज प्रदेभर के करीब साढे 19000 कर्मचारी हड़ताल पर। सरकार को बातचीत से कर्मचारियों की मांगों को हल करना चाहिए। 

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!