Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Jan, 2018 12:18 PM
अत्यधिक धुंध के चलते 1 ट्रक अम्बाला रोड से चीका की ओर जाते समय 30 फिट नीचे ड्रेन में जा गिरा। सूचना मिलते ही डी.एस.पी. धीरज कुमार, थानाध्यक्ष जयनारायण शर्मा व पी.सी.आर. मौके पर पहुंची और लगभग अढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में से 4 लोगों को...
पिहोवा(ब्यूरो):अत्यधिक धुंध के चलते 1 ट्रक अम्बाला रोड से चीका की ओर जाते समय 30 फिट नीचे ड्रेन में जा गिरा। सूचना मिलते ही डी.एस.पी. धीरज कुमार, थानाध्यक्ष जयनारायण शर्मा व पी.सी.आर. मौके पर पहुंची और लगभग अढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में से 4 लोगों को निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया। 2 लोगों को अधिक चोटें लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र रैफर कर दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि एक ट्रक ड्रेन में गिर गया है। वे तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तभी डी.एस.पी. धीरज व पी.सी.आर. मौके पर पहुंची। सभी कर्मचारियों ने लोगों की मदद से ट्रक में फंसे शिव कुमार, संजय निवासी पिहोवा व अमृत लाल, स्वरूप सिंह निवासी कलरमाजरा चीका को ट्रक की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला।