गीता जयंती जैसा डंका सरस्वती महोत्सव में न बजाएं सीएम : हिंदुस्तानी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Jan, 2018 02:01 PM

do not play in the danka saraswati festival like geeta jyanti cm  hindustani

हरियाणा की 90 विधानसभाओं के संगठन मंत्री, हलकाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ 14 जनवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोहड़ी मनाएंगे। केजरीवाल ने इसके लिए जिला कुरुक्षेत्र व हलका पिहोवा के कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से...

इस्माईलाबाद(ब्यूरो):हरियाणा की 90 विधानसभाओं के संगठन मंत्री, हलकाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ 14 जनवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोहड़ी मनाएंगे। केजरीवाल ने इसके लिए जिला कुरुक्षेत्र व हलका पिहोवा के कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए अपने निवास पर मिलने का निमंत्रण दिया है। इस दौरान हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद तथा आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी गोपाल राय उनके साथ कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होंगे। इसको लेकर ‘आप’ कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पिहोवा संगठन मंत्री सुमित हिंदुस्तानी ने ‘आप’ कार्यालय में पत्रकारवार्ता में कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार का डंका कुरुक्षेत्र महोत्सव में बजाया है, कृपया वैसा पिहोवा में होने वाले सरस्वती महोत्सव में न बजाएं। 
 

ऐसा करके पिहोवा की पूरे राष्ट्र में फैली गरिमा खराब न करें। उन्होंने कहा कि पिहोवा मुख्यमंत्री की विकास रैली में इस्माईलाबाद के गंदे पानी की निकासी के लिए की घोषणा की 11 करोड़ की राशि कहां आई है। यदि आई है तो वह कितनी और कहां लगाई है। इस सरकार में कस्बे से गुजरने वाली सड़क का बहुत बुरा हाल है। इस सड़क पर रोज कोई न कोई दुर्घटना मिलती है। सड़क के लगभग 2 कि.मी. के टुकड़े में तो सड़क पर बने गड्ढों के सिवाय कुछ नहीं मिलता। कस्बे के चारों ओर गंदगी के अम्बार लगे हैं। इस मौके पर राजेश कुमार, रमेश कश्यप, मनीष सारसा, धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!