आढ़तियों की शटर डाऊन हड़ताल जारी

Edited By kamal, Updated: 12 Apr, 2019 12:42 PM

shutter down strike continues

हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर ई-ट्रेडिंग एवं बी.सी.पी.ए. को लेकर आढ़तियों ने दूसरे दिन भी पूर्णतया शटर बंद हड़ताल...

इस्माईलाबाद(शर्मा): हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर ई-ट्रेडिंग एवं बी.सी.पी.ए. को लेकर आढ़तियों ने दूसरे दिन भी पूर्णतया शटर बंद हड़ताल जारी रखी। आढ़तियों ने सुबह अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर जलूस निकाला। मार्किट कमेटी के समक्ष धरना दिया। वहां आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी अध्यक्षता अनाज मंडी के प्रधान महिंद्र सिंह थांदड़ा, संरक्षक प्रह्लाद भगत शर्मा व चेयरमैन महिंद्र दानीपुर ने की। इस मौके पर रूपेश गांधी, बलदेव शर्मा, बंटी गुम्बर, संदीप कंसल, शीतल प्रसाद, मोहन लाल गर्ग, नरेश बंसल, कृष्ण अग्रवाल, संजीव, जगदीश सैनी, धर्मवीर, सुभाष जिंदल, नछतर सिंह, राजीव कौशल, प्रवीण जिंदल, गुरमीत सिंह, हेमराज सिंगला, बलविंद्र सिंह, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

झांसा मंडी में की हड़ताल
झांसा में मंडी प्रधान ज्ञान चंद की अध्यक्षता में आढ़ती दूसरे दिन भी रोष स्वरूप हड़ताल पर रहे। इस मौके पर सरपंच के पति पुनीत मल, पवन गिरधर, सचिव निर्दोष कक्कड़, शिव बंसल, श्रवण कुमार, श्याम सुंदर सिंगला, अजय कंसल, अशोक, देशराज, दिनेश, सचिन, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।

बाबैन मंडी एसोसिएशन ने निकाला रोष मार्च
बाबैन (राजेश): बाबैन अनाज मंडी के आढ़तियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखते हुए सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और बाबैन में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करके नारेबाजी की। बाबैन अनाज मंडी के प्रधान लाभ सिंह अंटाल ने बताया कि 15 अप्रैल को ई-ट्रेडिॆग के विरोध में करनाल में महारैली सरकार के खिलाफ की जाएगी। इसमें पूरे प्रदेश के आढ़ती हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक कोई आढ़ती माल खरीदने व बेचने का काम नहीं करेगा।

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करेंगे और बाबैन अनाज मंडी में नहीं घुसने देंगे। इस मौके पर भूषण लाला, सुरेश कुमार माजरा, पवन सिंगला, सतबीर रामपुरा, मलकीत बरगट, राजकुमार मक्कड़, कृष्ण गोयल, राजेश छलौंदी, विनोद सिंगला, साहब सिंह घिसरपड़ी, पूर्ण संघौर, नायब सिंह पटाक माजरा, कौशल सैनी, बलिहार सिंह, संजय संघौर, युद्धवीर भगवानपुर, बलबीर रामपुरा, राकेश राठी व अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

आढ़ती आज निकालेंगे बाइक यात्रा
शाहाबाद मारकंडा (रणजीत): शाहाबाद अनाज मंडी में आढ़तियों की शटर डाऊन हड़ताल जारी रही। आढ़तियों ने शैड के नीचे एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभी आढ़ती सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए मार्कीट कमेटी पहुंचे। प्रदर्शन की अध्यक्षता शाहाबाद अनाज मंडी के प्रधान स्वर्णजीत सिंह कालड़ा ने की। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ई-ट्रेङ्क्षडग व्यवस्था तुरंत वापस नहीं ली तो लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सभी आढ़ती, मुनीम, किसान व मजदूर सब्जी मंडी से बाइक यात्रा निकालेंगे व शहर के बाजारों से गुजरते हुए रोष प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर हर्ष कोहली, नितिन गर्ग, नितिन मित्तल, हरजीत सिंह, पवन गौतम, अखिल गर्ग, तरलोक सिंगल, अनूप गर्ग सहित अनेक आढ़ती मौजूद थे।

व्यापारियों ने की नारेबाजी
कुरुक्षेत्र (पंकेस): अनाज मंडी के आढ़तियों ने सरकारी नीतियों के खिलाफ हड़ताल रखी। समूची मंडी में दुकानें बंद रहीं। मंडी व्यापारियों ने थानेसर मार्कीट कमेटी के आगे धरना दिया और हरियाणा सरकार के खिलाफ गुस्सा उगला। धरने की अगुवाई नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अजमेर सिंह ढुल और आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाल चंद ने की।

इस मौके पर नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव हरविंदर बंसल, पूर्व अध्यक्ष जगतार सिंह काजल, बनी सिंह ढुल, राजवीर सिंह, सुबह सिंह, अशोक गुप्ता, मुल्कराज अनेजा, जगतार सिंह काजल भी मौजूद थे। अनाज मंडी में आज लगभग 15 ढेरियां गेहूं की किसान लाए मगर किसी की व्यापारियों ने बिकवाली नहीं होने दी। सरकारी एजैंसियों के अधिकारी मंडी में हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव रविन्द्र बंसल ने कहा कि 15 अप्रैल को करनाल में मंडी के व्यापारियों की महापंचायत होगी।

‘एजैंसियां अपने दम पर कर लें मंडी से गेहूं की खरीद’
पिपली (सुकरम): अनाज मंडी पिपली में आढ़तियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। आढ़तियों ने सरकार के तुगलकी फरमानों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेहूं की खरीद न करने का निर्णय लिया। आढ़तियों के रवैये को देखते हुए सुबह करीब 10 बजे डी.सी. डा. एस.एस. फुलिया दल-बल के साथ पिपली मंडी में आढ़तियों के बीच पहुंचे और गेहूं खरीद में सरकार का सहयोग करने की अपील की लेकिन आढ़तियों ने खरीद करने से मना कर दिया। मंडी प्रधान बनारसी दास ने कहा कि जब तक सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती, न तो आढ़ती गेहूं की खरीद करेंगे और न एजैंसियों को कंडा-बट्टा देंगे और न लेबर। पंखे चलाने के लिए बिजली भी नहीं दी जाएगी।

बारदाने को प्रशासन आढ़तियों के लैटरपैड वापस करके उठवा ले। उन्होंने खरीद एजैंसियों को निर्देश दिए कि वे मंडी में आई गेहूं की खरीद में कोताही न बरतें। तय मानदंडों के अनुसार मंडी में आई गेहूं के दाने-दाने को खरीदा जाए। यदि व्यापारी बीच में रोड़ा अटकाता है तो उसकी सूचना दी जाए। उपायुक्त के निर्देशों के बाद एजैंसी ने एक दुकान से खरीद भी की लेकिन उसकी भराई और तुलाई नहीं हो सकी। मंडी में आढ़तियों द्वारा गेहूं की खरीद न करने से आवक में इजाफा होने लगा है। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजीव गोयल, यशपाल सैनी, मनोज गुप्ता, राहुल शर्मा आदि व्यापारी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!