विवाहिता ने लगाया फंदा

Edited By Isha, Updated: 26 Jan, 2020 04:10 PM

married woman hangs up

थाना शहर के अंतर्गत दुखभंजन कालोनी में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के परिजनों ने इसके लिए ससुरालियों पर दहेज के लिए तंग करने के आरोप लगाए। पुलिस ने पति, सास

कुरुक्षेत्र : थाना शहर के अंतर्गत दुखभंजन कालोनी में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के परिजनों ने इसके लिए ससुरालियों पर दहेज के लिए तंग करने के आरोप लगाए। पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। विवाहिता का रविवार को पोस्टमार्टम होगा। सुभाष मंडी पुलिस चौकी के ए.एस.आई. लाभ सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दुखभंजन कालोनी निवासी 22 वर्षीय विवाहिता प्रियंका ने अपने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। विवाहिता के पिता इस्माईलाबाद निवासी महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी मार्च 2018 में कुरुक्षेत्र निवासी मनीष के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही लड़की के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। इस बारे में कई बार लड़की ने उन्हें बताया। जिस पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत भी की, मगर वे नहीं माने। शनिवार को सुबह उन्हें सूचना मिली कि लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!