देखिए VIDEO...ये शख्स कैसे बनाता था महिलाओं की अश्लील वीडियो

Edited By Updated: 15 Mar, 2016 12:22 PM

कुरुक्षेत्र में महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र में पुलिस ने नहाने के समय महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे लैपटॉप, कैमरा व अश्लील वीडियो बरामद की है।

अंबाला/कुरुक्षेत्र (रोजी बहल): कुरुक्षेत्र में महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र में पुलिस ने नहाने के समय महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे लैपटॉप, कैमरा व अश्लील वीडियो बरामद की है। ठसकाली निवासी महिला ने बताया कि परमजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह काफी दिनों से सुबह 4 बजे से साढ़े 6 बजे तक गलियों में गूमता था जिससे महिलाएं काफी परेशान थीं।

महिला ने बताया कि दो दिन पहले वह जैसे ही नहाने के लिए बॉथरूम में गई तो उसे बाहर से कुछ आहट सुनाई दी, उसने बाहर आकर देखा तो परमजीत उनके बथरूम  के रोशनदान में लोहे की तार की कुण्डी बनाकर कैमरा लगाकर भागने  लगा जिसे उसने पकड़ लिया और मामले की शिकायत परिजनों को साथ लेकर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

व्यक्ति के पास से करीब 35-36 ग्रामीण महिलाएं व युवतियों की अश्लील वीडियो भी बरामद की हैं। जब गांव की अन्य महिलाओं को इस बात की जानकारी मिली तो वेे इस कारनामे को सुन कर स्तब्ध हैं। महिलाओं का कहना कि अगर पुलिस ने उचित कार्रवाई न की तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। ग्रामीणों का कहना कि पुलिस जांच करे कि आरोपी के साथ और कौन लोग जुड़े हैं और वह अश्लील वीडियो क्यों बना रहा था। वहीं पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रही है और जांच जारी है कह कर पल्ला झाड़ रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!