जवाहर गोयल ने कमांडो सुरेंद्र की मौजूदगी में थामा ‘आप’ का दामन

Edited By Deepak Paul, Updated: 21 Jan, 2019 03:15 PM

jawahar goyal in the presence of commando surendra

आम आदमी पार्टी से दिल्ली कैंट के विधायक कमांडो सुरेंद्र ने थानेसर में आम आदमी सभा में कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित किया। उनकी मौजूदगी में जवाहर लाल गोयल समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए...

कुरुक्षेत्र(धमीजा): आम आदमी पार्टी से दिल्ली कैंट के विधायक कमांडो सुरेंद्र ने थानेसर में आम आदमी सभा में कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित किया। उनकी मौजूदगी में जवाहर लाल गोयल समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। विधायक सुरेंद्र ने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में जनता के लिए किए कामों व नीतियों से प्रभावित होकर जवाहर गोयल आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुए हैं और दिल्ली में किए कामों का प्रचार-प्रसार हरियाणा में करेंगे और पार्टी द्वारा दी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। हरियाणा में सभी सामाजिक लोगों की पार्टी में आस्था है व पार्टी से जुडऩा चाहते हैं और जुड़ भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार झूठी खबरों की फैक्टरी है। 

जनता के लिए काम करना तो दूर, प्रदेश में अराजकता फैली है। जातिवाद का जहर 4 साल से फैला रहे हैं। काम नहीं, सिर्फ कांड ही कांड किए हैं खट्टर सरकार ने। प्रदेश में न तो कानून व्यवस्था है और न महिला सुरक्षा। किसानों से फसल बीमा योजना के नाम पर मेहनत की कमाई लूटी जा रही है। किसानों को पता भी नहीं चलता और उनके खातों से पैसे कट जाते हैं लेकिन जब मुआवजे की बारी आती है तो सरकार के नए-नए नियम आ जाते हैं। आए दिन फसल बर्बादी व कर्ज के बोझ से परेशान किसान जान गवां रहे हैं लेकिन सरकार सिर्फ जुमले छोडऩे पर लगी है।‘आप’ के प्रदेश प्रवक्ता विशाल खुब्बड़ ने कहा कि ग्रुप-डी के फार्म पीएच.डी. होल्डर तक भर रहे हैं। खट्टर सरकार बेरोजगारों के साथ मजाक कर रही है।

कुरुक्षेत्र लोकसभा संगठन मंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि अब तक सी.बी.आई. (कांग्रेस, भाजपा, इनैलो) ने अपनी जेबें भरने का काम किया है। आज तक किसी सरकार ने स्कूल-अस्पताल, बिजली, पानी, रोजगार, महिला सुरक्षा, किसान-जवान को लेकर कोई काम नहीं किया। सुखबीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही हरियाणा से सी.बी.आई. (कांग्रेस, भाजपा, इनैलो) को जड़ से उखाड़ फैंक सकती है। सभी कार्यकत्र्ता घर-घर जाएंगे व दिल्ली में किए कामों को हरियाणा की जनता तक लेकर जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!