इनैलो पदाधिकारियों ने पदों से दिए इस्तीफे

Edited By Isha, Updated: 25 May, 2019 01:58 PM

inlo office bearers resigns from posts

लोकसभा चुनाव में पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से इनैलो की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इनैलो पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफे दिए हैं। इस मौके पर बलदेव सिंह वड़ैच प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

पिहोवा (रामपाल): लोकसभा चुनाव में पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से इनैलो की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इनैलो पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफे दिए हैं। इस मौके पर बलदेव सिंह वड़ैच प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विक्रम चक्रपाणि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जय गोपाल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, कर्ण सिंह इस्हाक हलका प्रधान, राजू रामगढ़ रोड़ जिला युवा अध्यक्ष, अशोक गुप्ता शहरी अध्यक्ष कार्यकारिणी सहित टीटू शर्मा शहरी उपाध्यक्ष, ऋचीक कौशिक आई.टी. सैल आदि ने अपने पदों से इस्तीफे दिए। प्रैस प्रवक्ता मङ्क्षहद्र कंथला पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। 

पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू के बेटे सरपंच गगनजोत सिंह संधू प्रदेश सचिव इनैलो ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि उनके साथ पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने ईमानदारी से मेहनत से कार्य किया लेकिन वे जनता का मन जीतने में असफल रहे। वे जल्द हलके की जनता के बीच जाकर लोगों के मन की बात जानेंगे। जो भी निर्णय हलका पिहोवा की जनता करेगी, उसी के अनुसार निर्णय लेंगे। इस मौके पर सतनाम सिंह वडैच, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!