हरियाणा की एक और 'कल्पना चावला' भरेगी अंतरिक्ष की उड़ान

Edited By Updated: 04 Jun, 2016 04:19 PM

haryanvi jasleen kaur mangal planet nasa rover challenge competition jasco von futkmr

कुरुक्षेत्र: मन में कुछ करने जज्बा और हौसले बुलंद हो तो इंसान आसमान को भी छू सकता है। ऐसा ही करने जा रही है धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की बेटी। जी हां , जसलीन कौर मंगल ग्रह

कुरुक्षेत्र:  मन में कुछ करने जज्बा और हौसले बुलंद हो तो इंसान आसमान को भी छू सकता है। ऐसा ही करने जा रही है धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की बेटी। जी हां , जसलीन कौर मंगल ग्रह पर जाने वाली पहली भारतीय अंतरिक्ष यात्री बनने वाली है, जिसके बाद इस होनहार बेटी के घर ख़ुशी का माहौल बन गया है। 

 

जसलीन 2 साल पहले ही ‘मिशन ओरियन-मंगल ग्रह 2030’ के लिए नासा द्वारा पहली भारतीय महिला चुनी जा चुकी है। परिजनों को उम्मीद है कि उनकी बेटी देश का नाम रोशन करेगी। 

 

बहरहाल इस साल नासा द्वारा आयोजित ‘नासा रोवर चैलेंज कम्पीटीशन’ में जसलीन ने तीसरी बार भाग लिया था और अंतर्राष्ट्रीय टीम के सहयोग में ‘जैस्को वॉन फुटकमर’ पुरस्कार जीता है।

 

आपको बता दें की करनाल की बेटी कल्पना चावला पहली भारतीय महिला थी जिसने अंतरिक्ष में उड़ान भरी थी और अब जसलीन भी पहली भारतीय महिला है, जो मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरने वाली है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!