कुरुक्षेत्र: पुलिस भर्ती के दौरान 3 युवाओं की मौत से मचा हड़कम्प

Edited By Updated: 02 Jul, 2016 09:46 AM

haryana police recruitment drug injection

नशे के लिए पंजाब बदनाम हो रहा है और इस पर बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है लेकिन...

चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र: नशे के लिए पंजाब बदनाम हो रहा है और इस पर बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है लेकिन पिछले कुछ दिनों में हरियाणा में जिस तरह की परिस्थिति सामने आई है उससे अब हरियाणा भी नशे में उड़ता दिख रहा है। उससे साफ होने लगा है कि अब हरियाणा में भी नशा पैर पसार चुका है।
 
कुरुक्षेत्र में पुलिस भर्ती में 3 युवकों की मौत ने यह साफ कर दिया है कि इस भर्ती में भाग ले रहे युवाओं ने नशीले पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस भर्ती में दौड़ के दौरान लगातार युवक बेहोश हो रहे हैं। इन में से 3 युवकों की मौत हो गई।
 
पुलिस और अफसरों को इस मामले में नशे के कनैक्शन का शक हुआ तो जांच-पड़ताल शुरू हुई। इसमें चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। भर्ती स्थल के आसपास नशे की दवाओं के रैपर और इंजैक्शन मिले हैं। इसके बाद राज्य के गृह सचिव ने जांच का आदेश देते हुए कहा कि इस बात का पता लगाया जाएगा कि 3 युवाओं की मौत कैसे हुई। शहर में दवा की दुकानों पर छापे मारे गए तो वहां से काफी मात्रा में नशीली दवाएं और इंजैक्शन बरामद हुए। 
 

बताया जाता है कि पुलिस की भर्ती में भाग लेने आए कुछ युवा नशे का इंजैक्शन और अफीम का सेवन करते हुए पकड़े गए। फतेहाबाद में राज्य के वरिष्ठ मंत्री और वहां की तत्कालीन महिला एस.पी. से हुए चर्चित विवाद में नशे का मुद्दा ही था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि महिला एस.पी. का वहां से तबादला कर किनारे लगा दिया गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!