रेवाड़ी कांड से पूरा हरियाणा शर्मसार हुआ : भूपेंद्र्र हुड्डा

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 18 Sep, 2018 09:29 AM

haryana gets shocked by rewari scam

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार को विफल सरकार कहा तथा नैतिकता के आधार इस्तीफा देने की बात की। उन्होंने कहा कि सी.बी.एस.ई. मेधावी छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना से पूरा हरियाणा....

शाहाबाद मारकंडा(राजेश): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार को विफल सरकार कहा तथा नैतिकता के आधार इस्तीफा देने की बात की। उन्होंने कहा कि सी.बी.एस.ई. मेधावी छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना से पूरा हरियाणा शर्मसार हुआ है। प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने में 27 घंटे देरी की है इससे दोषियों को भागने का मौका मिल गया। पुलिस प्रशासन 3 दोषियों का नाम लेता है लेकिन परिवार वाले इस घटना में 10 से 12 दोषियों को लिप्त बता रहे हैं। 

यह तो एक केस है लेकिन हरियाणा में ऐसे नित कांड हो रहे हैं ऐसा प्रतीत होता है कि हरियाणा में सरकार व कानून नाम की कोई चीज नहीं है। कांग्रेस के समय में प्रदेश प्रति व्यक्ति आय व निवेश में नं.1 पर था आज गैंगरेप जैसी आपराधिक घटनाओं के कारण हरियाणा प्रदेश पूरे देश में अब गैंगरेप में न.1 व गुंडों बदमाशों की शरणस्थली बन गया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज जनक्रांति रथयात्रा के दौरान शाहबाद में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इनैलो के नेता द्वारा विधानसभा में जूता उठाना व गोली मारने जैसी बात पर हुड्डा ने कहा कि जेलों में रहकर सरकार चलाने वाले इनैलो के नेताओं का चरित्र ही ऐसा है। जब सरकार थी तब भी ऐसे ही थे ऐसे व्यक्ति अगर मुख्यमंत्री बन गए तो आम आदमी का क्या होगा इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। इनका चेहरा अब बेनकाब हो गया है। 

सरकार द्वारा दादूपुर-नलवी नहर को डिनोटिफाई करने पर उन्होंने कहा कि सरकारें नहरे बनाने का काम करती हैं लेकिन यह ऐसी निकम्मी सरकार है जिसने बनी बनाई दादूपुर नहर को बंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो दादूपुर नहर को शुरू किया जाएगा। भाजपा की खेल नीति पर सवाल उठाते हुए हुड्डा ने कहा कि हमारे समय में जो स्टेडियम बनाए गए थे उनका रखरखाव ही नहीं है। यह पहली सरकार देखी है जब खिलाडिय़ों के सम्मान में कोई कार्यक्रम आयोजित किए जाए तो खिलाड़ी उन कार्यक्रम का ही बहिष्कार कर देते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!