Edited By Updated: 27 Apr, 2016 05:17 PM
शहर के गांव ईशरगढ़ के समीप धड़ल्ले से चल रही नकली तारकोल बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): शहर के गांव ईशरगढ़ के समीप धड़ल्ले से चल रही नकली तारकोल बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साथ ही साथ उन्होंने बड़ी मात्रा में नकली तारकोल बनाने का सामान पकड़ा है।
दरअसल पुलिस को सुचना मिली थी कि कुरुक्षेत्र के गांव ईशरगढ़ के समीप खेतों में कुछ गौरखधंधा चल रहा है, जिस पर पुलिस ने जाल फैलाया और सारे मामले का पर्दाफाश किया। जांच अधिकारी प्रेम चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए विस्तार से जानकारी दी।