1,500 युवाओं को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनाने पर प्रशिक्षकों का फोकस : उपायुक्त

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 18 Jul, 2018 10:41 AM

focus of trainers on making 1 500 youth national and international

राज्य सरकार ने ग्रामीण अंचल से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को तैयार करने का संकल्प लिया है। इसको पूरा करने के लिए कुरुक्षेत्र जिले में बालक-बालिकाओं के लिए विभिन्न खेलों की करीब.....

कुरुक्षेत्र(पंकेस): राज्य सरकार ने ग्रामीण अंचल से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को तैयार करने का संकल्प लिया है। इसको पूरा करने के लिए कुरुक्षेत्र जिले में बालक-बालिकाओं के लिए विभिन्न खेलों की करीब एक दर्जन खेल नर्सरियां स्थापित करने का निर्णय लिया और इन सहित कई सैंटर्स में 1,500 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए 30 प्रशिक्षकों की नियुक्ति भी की है। डी.सी. डा. एस.एस. फुलिया ने बताया कि प्रत्येक जिले में 1-2 सिंथैटिक ट्रैक और करोड़ों की लागत से फैसिलिटेशन सैंटर स्थापित किए जा रहे हैं। 

निकट भविष्य में कुरुक्षेत्र में स्वर्ण जयंती खेल स्टेडियम व हॉकी एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में विभिन्न खेलों के 30 प्रशिक्षक नियुक्त किए हैं और खेल नर्सरियों व सैंटर्स में करीब 100 लड़के व 500 लड़कियों को सुबह-सायं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह ने कहा कि व्यायामशालाओं में 39 योग प्रशिक्षक नियुक्त किए हैं जो निकट भविष्य में करीब 4,000 आम नागरिकों को योग व व्यायाम का रोजाना अभ्यास करवाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल नर्सरियों में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी को 1,500 रुपए और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी को 2,000 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!