अहंकार ही बनता है मनुष्य के पतन का कारण: ज्ञानानंद

Edited By Deepak Paul, Updated: 02 Dec, 2018 10:05 AM

ego becomes only the cause of man s downfall gyananand

श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीओ गीता परिवार द्वारा आयोजित 4 दिवसीय गीता सत्संग के द्वितीय दिन ज्ञानानंद महाराज ने श्रद्धालुओं पर ज्ञानवर्षा करते हुए कहा कि अहंकार ही

शाहाबाद मारकंडा(सपरा): श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीओ गीता परिवार द्वारा आयोजित 4 दिवसीय गीता सत्संग के द्वितीय दिन ज्ञानानंद महाराज ने श्रद्धालुओं पर ज्ञानवर्षा करते हुए कहा कि अहंकार ही मनुष्य के पतन का कारण बनता है। अहंकार को मिटाने का माध्यम सत्संग है। 

सत्संग मिले तो प्रभु की विशेष कृपा होती है। यद्यपि मनुष्य जीवन अपने आप में भगवान की कृपा है। यह किसी वैज्ञानिक या डाक्टर की देन नहीं है। जीवन का हर अंग और उसकी क्षमता भगवान की कृपा है। आज मुख्यातिथि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका प्रधान बलदेव राज चावला, ऋषि गम्भीर, राज सतीजा, राजेश चावला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महाराज को पुष्पमाला व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

 यजमान निर्मला कपूर, जनक रानी, श्याम लाल पोपली, चेतन सिंह सरपंच, प्रवीण शर्मा, सुरेश भारद्वाज ठोल, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार ने गीता पूजन किया। पं. संजय शर्मा ने पूजन करवाया। प्रसाद की सेवा कुलदीप शर्मा ने की। यजमानों ने महाराज का पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया व स्मृति चिन्ह ग्रहण किया। पवन गुप्ता, डा. प्रदीप गोयल, राजेंद्र चोपड़ा, बलदेव सिंह गाबा, हैप्पी क्वातरा, डा. देसराज सपड़ा, बलदेव राज सेठी, दर्शन लाल बराड़ा, सोनू बजाज पानीपत ने महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

नन्हीं सम्पदा सपड़ा ने गीता के श्लोकों का संस्कृत व हिन्दी में उच्चारण कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर समिति के प्रधान मलिक विजय आनंद, त्रिलोचन सिंह हांडा, काला आहुजा, धर्मपाल ईशपुनियानी, जगदीप शर्मा, रोहित चावला, विजय धवन, अर्जुन तनेजा, सचिन सचदेवा अम्बाला, पी.डी. शर्मा, जगदीश आनंद, मोहन लाल चावला, कृष्ण मल्होत्रा, सतीश आहुजा, महेंद्र बजाज, मानव कालड़ा, गगन भसीन, देवेंद्र शर्मा, राजेंद्र बत्तरा, राममूर्ति शर्मा, हर्ष सलूजा, दिनेश सचदेवा व सुरेंद्र बजाज आदि उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!