लगातार 3 दिन चाय चर्चा के बहाने कार्यकर्ताओं को मनाएंगे मुख्यमंत्री

Edited By Deepak Paul, Updated: 05 Jul, 2018 11:44 AM

chief minister will celebrate 3 days continuously for excuse of tea discussion

हरियाणा में भाजपा कार्यकत्र्ताओं की नाराजगी का मामला पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व प्रभारी अनिल जैन की बैठक में क्या उठा कि अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वयं कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए मैदान में उतर गए हैं। भाजपा की चुनावी रणनीति में...

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा में भाजपा कार्यकत्र्ताओं की नाराजगी का मामला पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व प्रभारी अनिल जैन की बैठक में क्या उठा कि अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वयं कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए मैदान में उतर गए हैं। भाजपा की चुनावी रणनीति में कार्यकर्ताओं की नाराजगी आड़े आ रही थी, लेकिन इस नाराजगी का दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कनैक्ट टू पीपल कैंपेन में जहां लगातार किसी न किसी गतिविधि में शामिल होकर आमजन के मध्य में सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं, वहीं अब उनका कार्यकत्र्ताओं के घर चाय चर्चा के माध्यम से रूबरू होने का खाका बुना जा चुका है। अगले तीन दिन तक मुख्यमंत्री प्रदेश के अधिकांश जिलों में कार्यकत्र्ताओं के बीच पहुंचेंगे। अभियान की शुरूआत में मुख्यमंत्री वीरवार को पांच जिलों में 12 चाय और लंच के माध्यम से कार्यकत्र्ताओं के घर पहुंचेंगे और जनसंपर्क अभियान को गति प्रदान करेंगे

मुख्यमंत्री वीरवार से अगले 3 दिन तक कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर चाय चर्चा के लिए पहुंचेंगे। हाल ही में संपन्न विशेष संपर्क अभियान और बूथ महासंपर्क अभियान के बाद मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का खाका तैयार किया जा चुका है। वीरवार को जहां मुख्यमंत्री अपने अभियान का आगाज पंचकूला से करते हुए जींद तक पहुंचेंगे, वहीं इससे अगले दिन नरवाना होते हुए सिरसा और इसके बाद सिरसा से बहादुरगढ़ तक आमजन और कार्यकत्र्ताओं के मध्य रहने की रणनीति के तहत रखे गए इन कार्यक्रमों में विभिन्न जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांव में पहुंचेंगे। 

वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने चाय चर्चा अभियान की शुरूआत पंचकूला जिला से करेंगे और इसके बाद अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल होते हुए शाम तक जींद पहुंचेंगे। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे और विकास कार्यों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि लगातार आमजन में रहते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब चाय चर्चा के माध्यम से पार्टी कार्यकत्र्ताओं से भी रूबरू हो रहे हैं। 

नाग्गल से शुरू होकर ढाकल में खत्म होगी चाय चर्चा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से चलकर सीधे पंचकूला के गांव नाग्गल में पार्टी कार्यकत्र्ता सुरेंद्र शर्मा एवं बरवाला में अमरीक सिंह के आवास पर चाय के साथ अपने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके बाद अम्बाला जिले में पतरेहड़ी में गोल्डी राणा, मगरपुर में कमल गोंडी, साहा में सतीश मेहरा, कुरुक्षेत्र जिले में कलसानी में सरपंच सर्बजीत सिंह के आवास, थोल अनाजमंडी में रमन की दुकान पर, जलबेरा में बलबीर राणा, मलिकपुर में जयसिंह पाल, जुरासी में बाबा मान सिंह के साथ बैठक करते हुए क्योड़क गांव में सुरेश वाल्मीकि के आवास पर चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस कैथल में संक्षिप्त ठहराव के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैथल के गांव बाट्टा में आनंद राणा, कलायत में राजू कौशिक तथा जींद जिले के गांव ढाकल में अमित ढाकल के यहां चाय पर पहुंचेंगे।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!