मुख्यमंत्री ने बिना भेदभाव प्रदेश का समान विकास करवाया : सिंगला

Edited By kamal, Updated: 14 Jun, 2019 09:55 AM

chief minister made similar development without discrimination singla

नगरपालिका कार्यालय में प्रधान अशोक सिंगला ने पार्षदों व गण्यमान्य लोगों की बैठक ली। इसमें सिंगला ने पार्षदों का आह्वान....

पिहोवा(पुरी): नगरपालिका कार्यालय में प्रधान अशोक सिंगला ने पार्षदों व गण्यमान्य लोगों की बैठक ली। इसमें सिंगला ने पार्षदों का आह्वान किया कि 14 जून को कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वागत में आयोजित होने वाले अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पिहोवा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को लेकर पहुंचें। सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में प्रदेश का बिना किसी भेदभाव के समान विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को भ्रष्टाचारमुक्त शासन उपलब्ध करवाने के साथ युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास पुरुष के स्वागत के लिए होने वाले कार्यक्रम में पिहोवा शहर से गाडिय़ों के काफिले को वे साथ लेकर रवाना होंगे। नगरपालिका प्रधान व पार्षदों ने एक मन से यह बात भी कही कि पिहोवा विधानसभा क्षेत्र को लावारिस समझकर कुछ बाहरी लोग जिनका पिहोवा से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है, अपने आप को विधानसभा चुनाव का यहां से भाजपा का भावी प्रत्याशी बताते नजर आ रहे हैं।

सिंगला ने कहा कि वे अपने साथियों व क्षेत्रवासियों के सहयोग से चेतावनी देते हैं कि लोग किसी भी बाहरी व्यक्ति को पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। अगर किसी कारणवश भाजपा में किसी बाहरी व्यक्ति को पिहोवा विधानसभा का टिकट दिया तो उसका विरोध किया जाएगा। इस बारे अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को पत्र लिखेंगे। इस मौके पर उपप्रधान दीपक अत्री, पार्षद प्रवीन काला, पार्षद महिन्द्र सिंह, पार्षद सुखविन्द्र बिट्टू, पार्षद प्रतिनिधि प्रवेश कौशिक, पार्षद कृष्ण टोनी सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!