Edited By Manisha rana, Updated: 18 Oct, 2020 03:57 PM
जी.टी. रोड स्थित स्वागतम होटल पर नकाब पोशों द्वारा होटल में तोड़फोड़ करने और होटल के कर्मचारियों पर जामनलेवा हमला किया गया था। होटल हमले के एक कारिंदे सुनील...
कुरुक्षेत्र : जी.टी. रोड स्थित स्वागतम होटल पर नकाब पोशों द्वारा होटल में तोड़फोड़ करने और होटल के कर्मचारियों पर जामनलेवा हमला किया गया था। होटल हमले के एक कारिंदे सुनील कुमार की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस टीम ने कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
मामले में अभी करीब 19 लोगों के शामिल होने के अंदेशा है। आज अपराध अन्वेषण शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षण प्रतीक कुमार की टीम ने आरोपी आशीष उर्फ आशु थानेसर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र ममता सौधा ने दी। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलसि रिमांड पर लिया गया है।