Edited By Manisha rana, Updated: 27 Sep, 2020 02:44 PM
कुरुक्षेत्र के जन नायक जनता पार्टी मेडिकल सैल उपाध्यक्ष कुलदीप पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। वहीं 2 लाख नगद औऱ सोने की 3 ...
कुरुक्षेत्र (रणदीप रौर) : कुरुक्षेत्र के जन नायक जनता पार्टी मेडिकल सैल उपाध्यक्ष कुलदीप पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। वहीं 2 लाख नगद औऱ सोने की 3 अंगुठियों की लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
जजपा मेडीकल सैल उपाध्यक्ष कुलदीप ने बताया कि वे अपने कार्यालय से घर की तरफ निकले ही थे कि अज्ञात नकाबपोश 3 बदमाशों ने गन प्वाइंट पर उन्हें बंधक बना लिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने आते ही पहले तो हवा में फायर किया औऱ फिर बैग छीन लिया व तीन अंगूठियां उतरवा ली। कुलदीप ने बताया कि वारदात के वक्त उनका दोस्त पुलिसकर्मी उनके साथ था।
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि केस दर्ज किया जा चुका है और छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द मामले का पर्दाफाश होगा। सी.आई. ए.1 व 2 दोनों टाइम जांच कर रही है।