वैश्विक गीता पाठ में पहुंचेंगे जिलेभर से 18,000 विद्यार्थी

Edited By Deepak Paul, Updated: 16 Dec, 2018 03:52 PM

18 000 students from all over the world

ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 के समापन समारोह में 18 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र की धरा से वैश्विक गीता पाठ की गंूज विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। थीम पार्क में कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 18,000...

कुरुक्षेत्र(धमीजा): ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 के समापन समारोह में 18 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र की धरा से वैश्विक गीता पाठ की गंूज विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। थीम पार्क में कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 18,000 विद्यार्थी एक साथ गीता पाठ करेंगे। ज्योतिसर से भी विद्वान ब्राह्मण गीता का पाठ करेंगे। विभिन्न देशों में लोग वैश्विक गीता पाठ करेंगे। 

इस मौके पर पूर्व राष्टपति प्रणव मुखर्जी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, बाबा रामदेव, सुधांशु महाराज सहित अन्य मंत्री और विधायक के पहुंचने की उम्मीद है। ज्ञानानंद थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ की तैयारियों का जायजा लेने उपरांत अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। 

डी.सी. डा. एस.एस. फुलिया ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग, पी.डब्ल्यू.डी., के.डी.बी. अधिकारियों के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी अपने स्तर की तैयारियां समय रहते पूरी करेंगे। पुलिस प्रशासन को ट्रैफिक की व्यवस्था करने, बिजली निगम के अधिकारियों को बिजली की व्यवस्था करने, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों से तालमेल करने सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के आदेश दिए। आर.एस.एस. के सहविभाग कार्यवाह डा. प्रीतम सिंह ने 18,000 विद्यार्थियों को गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण करवाया। 

इस दौरान खामियों को दुरुस्त करवाया गया। इस मौके पर ए.डी.सी. अनिश यादव, एस.डी.एम. अनिल यादव, सी.ई.ओ. के.डी.बी. संयम गर्ग, के.डी.बी. के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, डी.एस.पी. गुरमेल सिंह, डी.एस.पी. राज सिंह, डी.एस.पी. रमेश गुलिया, डी.ई.ओ. अरुण आश्री, डी.ई.ई.ओ. सतनाम भट्टी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर 18 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र में होने वाले गीता श्लोकोच्चारण की रिहर्सल में शनिवार को लाडवा के 6 स्कूलों से करीब 1,350 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने कुरुक्षेत्र के थीम पार्क  में जाकर रिहर्सल की। 

इंचार्ज नवीन गर्ग ने बताया कि सभी बच्चे लाडवा थाना परिसर के बाहर एकत्रित हुए तथा 22 निजी स्कूली व 6 सरकारी बसों में रवाना किया गया। इनको सरकार की ओर से रिफ्रैशमैंट भी दी गई। इस अवसर पर नवीन कुमार, संत कुमार, सुमित गुप्ता, रामदास, दिनेश कुमार, कुलदीप, रणजीत आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!