Edited By Isha, Updated: 14 Feb, 2020 01:10 PM
गांव बारवा के रहने वाले ग्रामीण के पोते को तथाकथित 4 लोगों द्वारा अमरीका भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करते हुए 17.73 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार...
कुरुक्षेत्र : गांव बारवा के रहने वाले ग्रामीण के पोते को तथाकथित 4 लोगों द्वारा अमरीका भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करते हुए 17.73 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए गांव बारवा निवासी श्रवण सिंह ने कहा कि उसका पोता अमनप्रीत विदेश जाना चाह रहा था। वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात कृष्णचंद उर्फ कन्हैया निवासी जिला कुरुक्षेत्र, गांव सयाक निवासी सुरेन्द्र, पिहोवा निवासी सुरेन्द्र पाल आदि से हुई थी।
बातचीत के दौरान इन तीनों ने कहा कि वह तुम्हारे पोते अमनप्रीत को अमरीका भेज सकते हैं। सौदा 17 लाख रुपए में तय हो गया। भुगतभोगी को कहा कि 14 लाख रुपए देने होंगे। बकाया 3 लाख रुपए अमरीका पहुंचने के बाद देने होंगे। यकीन करते हुए इन्हें 14 लाख रुपए व पोते अमनप्रीत का पासपोर्ट दे दिया। कुछ माह बाद उसके पोते को अमरीका भेजने के लिए अपने साथ दिल्ली ले गए। पोते को पहाडग़ंज के एक होटल में कईं दिन तक रखा। इस दौरान उससे 3 लाख रुपए ले लिए गए।
बाद में उसके पोते को दिल्ली के रहने वाले संजय नामक व्यक्ति से मिलवाया। साजिशकत्र्ताओं ने तानाबाना बुनते हुए पोते का पासपोर्ट अपने पास रख लिया और लाइट के जरिए विभिन्न विदेशों के रास्ते होते हुए जंगलों के रास्ते अमरीका पहुंचा दिया था। वहां पर अमरीका पुलिस ने उसके पोते को पकड़कर न्यायालय में पेश किया था। उसके पोते को 9 माह तक जेल में रहना पड़ा था। काफी मिन्नतें करने के बाद पासपोर्ट वापस देने के नाम पर इन लोगों ने उससे 73 हजार रुपए और ले लिए थे।
गैर-कानूनी तरीके से अमरीका में दाखिल होने के चलते उसके पोते को जेल में रहकर केस की पैरवी करने की बात कही गई। बाद में वापस भारत भेज दिया गया। इस घटना से भुगतभोगी व उसका पोता इन लोगों के हाथों ठगी का शिकार हो गए। इस मामले में कप्तान के आदेश पर जांच इकोनामिक सैल ब्रांच को सौंपी थी। जिस पर इन चारों को दोषी पाया गया। इस मामले आदर्श थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।