विदेश भेजने के नाम पर ठगे 15 लाख रुपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 10 Jan, 2020 01:52 PM

15 lakhs cheated name sending abroad case registered against unknown

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने गांव मोहनपुर निवासी एक महिला की शिकायत पर उसके बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर लगभग 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति.....

पहोवा (बंसल) : पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने गांव मोहनपुर निवासी एक महिला की शिकायत पर उसके बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर लगभग 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला मनप्रीत कौर ने कहा कि वह गांव मोहनपुर की रहने वाली है। वह अपने लड़के नवजोत सिंह को विदेश भेजना चाहती थी। वह अपना अनाज बेचने के लिए पिहोवा अनाज मंडी में आती थी। जहां पर कुरुक्षेत्र निवासी बंता सिंह का भी आना-जाना था। जून 2018 में वह अपने बेटे के साथ उपरोक्त दुकान पर गई थी।

इस दौरान बंता सिंह ने उसे कहा कि वह विदेश भेजने का काम करता है। तब शिकायतकत्र्ता ने कहा कि इस बारे में परिजनों से सलाह कर आपको बता दूंगी। शिकायतकत्र्ता अनुसार अगले दिन आरोपी बंता सिंह उसके घर आ गया। उसे विश्वास दिलाया कि लड़के को कनाडा भेजकर नौकरी लगवा देगा इसके लिए उसने 22 लाख रुपए की डिमांड की लेकिन 18 लाख रुपए में उसके लड़के को कनाडा भेजने की बात तय हो गई। 

शिकायतकत्र्ता अनुसार आरोपी बंता सिंह ने उसे कहा कि जब हम तुम्हारे लड़के की फ्लाइट उस दिन तुम्हें 4 लाख रुपए देने होंगे बाकी पैसे पहुंचने के बाद देना तय हुआ। 5 अगस्त 2018 को बंता सिंह ने उसे सूचना दी कि आपके लड़के का वीजा लग गया है तथा 7 अगस्त की उसकी फ्लाइट है। इसके लिए आप 4 लाख रुपए शो मनी के तौर पर उसे दे दो। शिकायतकत्र्ता अनुसार बंता सिंह ने उसके लड़के को कनाडा भेजने की बजाय कंबोडिया भेज दिया। वहां से वियतनाम और फिर वहां से 10 दिनों बाद वापस कंबोडिया ले आए और मुझसे पैसे की डिमांड करने लगे कि कुछ दिक्कत आ रही है। हमें और पैसे चाहिए। 

तब शिकायतकत्र्ता ने 19 अगस्त को बंता सिंह द्वारा बताए गए बैंक खाते में 5 लाख 33 हजार रुपए डलवा दिए। कुछ दिन बाद बंता सिंह ने उसे सूचना दी कि आपके बेटे का काम तैयार हो गया है। इस एवेज में 3 लाख रुपए की और आवश्यकता है। उसके बाद आरोपी उसके घर आकर उससे एक बार 3 लाख व उसके बाद 2 लाख रुपए ले गए। उसके बावजूद भी उसके लड़के को कनाडा न भेजकर लगभग 6 महीने तक कंबोडिया में रखा और उसे हर बार झूठा आश्वासन देते रहे कि वे उसके लड़के को जल्दी कनाडा भेज देंगे। उसके बाद जब उसने अपने लड़के को भारत वापस लाने को कहा तो आरोपी बंता सिंह ने उससे टिकट के 30 हजार रुपए और वहां पर 70 हजार का बोन्ड अलग भरवाया। 9 फरवरी 2019 को उसका लड़का वापस अपने घर आया और अपनी आप बीती सुनाई। 

इस बारे जब पंचायत हुई तो आरोपी बंता सिंह ने 20 जून को एक इकरार नामा लिखकर दिया। जिसमें उसने कहा कि आपके सारे पैसे वापस कर दूंगा। उसकी एवज उसने 3 चैक 11 लाख 75 हजार रुपए के दिए बाकी 3 लाख 25 हजार रुपए चैक क्लीयर होने के बाद देने का आश्वासन दिया। शिकायतकत्र्ता अनुसार जब उसने तय समय पर उक्त चैकों को खाते में लगाया तो वो पैसे न होने के कारण बाऊंस हो गए। इस बारे जब वह बंता सिंह से मिली तो उसने रुपए देने से मना कर दिया और धमकी दी कि अगर दोबारा उससे पैसे मांगे तो वे उसे जान से मार देंगे। जिसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक को दी। जिनके आदेश पर पुलिस ने आरोपी बंता सिंह के खिलाफ भा.द.स. की धारा 406, 420, 10, 24 इंमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!