Edited By Isha, Updated: 18 May, 2019 12:46 PM
सदर बाजार एरिया की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में अपने ही दामाद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सदर बाजार एरिया की एक महिला ने बताया कि वह पिछले करीब 3 वर्षों
करनाल (काम्बोज): सदर बाजार एरिया की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में अपने ही दामाद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सदर बाजार एरिया की एक महिला ने बताया कि वह पिछले करीब 3 वर्षों से किराए के मकान में रह रही है। उसकी बेटी दिल्ली गई हुई थी तो रात को उसका दामाद शराब पीकर घर आया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा जिसके बाद वह घर से बाहर चली गइ। उसके दामाद ने मकान में आग लगी दी जिसमें घर में रखा सामान भी जल गया।
महिला ने बताया कि पहले कई बार उसके दामाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर पुलिस के पास जाती है तो पुलिसकर्मी उसकी बात तक नहीं सुनते। वहां से बाहर निकलने की बात कहते हैं। जांच अधिकारी श्री भगवान ने बताया कि महिला ने शिकायत दी है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच में यदि बात सही मिली तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।