Edited By kamal, Updated: 17 Mar, 2019 03:51 PM
करनाल मछली उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर करनाल के गांव बुटाना...
करनाल (केसी आर्य): करनाल मछली उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर करनाल के गांव बुटाना के प्रगतिशील किसान सुल्तान सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पदमश्री अवार्ड देकर सम्मानित किया। सुल्तान सिंह को पदमश्री मिलने के बाद रोड समाज में ख़ुशी का माहौल है।
जिसको लेकर रोड़ धर्मशाला करनाल में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मछली उत्पादक किसान सुल्तान सिंह ने मछली उत्पादन क्षेत्र में अहम मुकाम हासिल किया। छोटे से गांव बुटाना में जन्मे सुल्तान सिंह का बचपन से ही कुछ हटकर कार्य करने का लक्ष्य था। यही कारण है कि वह आज इतने बढ़े मुकाम पर पहुंचे हैं। अवार्ड मिलने के बाद उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है।