अब अस्पताल जाने की जरूरत नहीं, फोन पर डाक्टर लिखेंगे दवाई

Edited By Isha, Updated: 02 Apr, 2020 04:06 PM

now there is no need to go to the hospital doctors will write

ओ.पी.डी. के लिए अब आपको अस्पताल जाने की जरूरत नहीं हैं। जिले के विशेषज्ञ डाक्टर्स की टीम अब फोन पर ही उपलब्ध होगी। बीमार होने ......

करनाल (मनोज) : ओ.पी.डी. के लिए अब आपको अस्पताल जाने की जरूरत नहीं हैं। जिले के विशेषज्ञ डाक्टर्स की टीम अब फोन पर ही उपलब्ध होगी। बीमार होने पर या तो फोन घुमाइए या फिर डाक्टर को अपनी बीमारी के बारे में व्हाट्सएप पर सूचित कीजिए। तुरंत आपको फोन पर मैसेज आएगा। जो दवाई डाक्टर लिखेंगे वह आप मैडीकल स्टोर से ले सकते हैं। प्रशासन ने सोशल डिस्टैंसिंग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। ताकि कोरोना की चेन तोड़ी जा सके। आई.एम.ए. करनाल ने टैलीफोनिक कंसल्टेशन शुरू कर दिया है।

दरअसल लॉकडाऊन के बाद जिले में ओ.पी.डी. बंद हैं। क्रॉनिक मरीज या आपातकालीन स्थिति के लिए इंडियन मैडीकल एसोसिएशन करनाल से जुड़े डाक्टरों को हिदायत दी है कि सोशल डिस्टैंसिंग के लिए टैलीफोनिक कंसल्टेशन कर मरीजों को दवाई लिखें और उन्हें संतुष्ट करें। डी.सी. ने इसके लिए पहले आई.एम.ए. के प्रधान डा. अरुण गोयल व अन्य पदाधिकारियों से बात की। इसके बाद डाक्टर्स के नम्बर जारी किए गए। जिले के जिन चुङ्क्षनदा डाक्टरों की लिस्ट जारी की गई है वह लॉकडाऊन तक प्रशासन की इस मुहिम में साथ देंगे। 

सुबह 10 से 2 बजे तक मिलेगी सुविधा 
आई.एम.ए. के डाक्टर्स सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इस सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। करनाल के डाक्टर्स ने टैलीफोनिक परामर्श का जिला प्रशासन को आश्वासन दिया है। यह परामर्श आई.एम.ए. की ओर से नि:शुल्क रहेगा। इससे अस्पताल में लाइन का झंझट तो खत्म होगी ही साथ ही मरीज को ओ.पी.डी. के पैसे भी नहीं चुकाने होंगे। 

दवाई को हां, इंजैक्शन को न 
फोन पर चिकित्सीय परामर्श के दौरान इंजैक्शन लिखने पर प्रतिबंध रहेगा। मरीज को टैलीफोन पर केवल दवाई बताई जाएगी। डाक्टर को दवाई के साथ-साथ मरीज को इसके साइड इफैक्ट भी बताएंगे। यदि कोई गंभीर बीमार है। तब मरीज अस्पताल जा सकता है लेकिन सामान्य बीमारी के लिए वह टैलीफोन पर ही डाक्टर से सम्पर्क कर सकता है। 

देश को तीसरी स्टेज में न जाने दें : डी.सी. 
डी.सी. निशांत यादव ने जिले की जनता से अपील की कि बीमार हैं तभी डाक्टर से व्हाट्सएप पर दवाई लिखवाएं। आपात स्थिति में ही घर से निकलें क्योंकि इसमें ही आपके साथ पूरे समाज की भलाई है। जो सरकार की गाइडलाइन का पालन करेगा वह खुद तो सुरक्षित रहेगा ही साथ ही अपने परिवार को भी संक्रमण के खतरे से बचाएगा। यह हम सबकी परीक्षा का समय है। हमें प्रण लेना होगा कि हम अपने देश को तीसरी स्टेज में कतई नहीं जानें देंगे। 

यह भी फोन पर रहेंगे उपलब्ध 
इसी प्रकार सरस्वती नेत्रालय रंधीर लेन-9996066555, 9017503755, डा.पुष्पिंद्र बजाज विर्क अस्पताल-9812398565, दुआ अस्पताल-9896913164, 2258800, डा.के.सी. सचदेवा अस्पताल सैक्टर-12- 9812051130, 9813069377, सैक्टर 13 स्थित न्यू अपोलो अस्पताल-7206031957, 9354102769, नूर मैडीकल सैंटर सैक्टर-6-8708287021, 2285551, सैक्टर 12 स्थित सेठ अस्पताल-9812631300, सिटी अल्ट्रासाऊंड एक्स-रे एम.आर.आई. एंड लैब-9416031489, सिंगला चिल्ड्रन एंड मैटरनिटी अस्पताल-9416033000, 9416188111, सुशील गर्ग अस्पताल-9812078828,  शुभ अल्ट्रासाऊंड क्लीनिक-9813018100, 2206101, चौधरी मैडीकल एंड मैटरनिटी अस्पताल-9896063226, 9896343226, डा.सुनील अरोड़ा फिजीशियन, सैक्सोलॉजी एंड डि-एडिक्शन क्लीनिक-9466381617, 9466087366, चिल्ड्रन नॄसग होम सैक्टर-13-9813200375, 2262375, मिमानी अस्पताल-9467774606, 8607320004 भी फोन पर मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

इनकी ओ.पी.डी. भी अब फोन पर 
हरियाणा नॄसग होम (सैकेंड) सैक्टर-14-9896557067, 8307402842, एस.एस. अस्पताल-9254577817, उत्तम क्लीनिक कम अस्पताल-9896002231, 2200744,  डा.योगेश छावड़ा पैथ लैब सैक्टर 14-9802434106, 2201649, ईश्वर कृपा अस्पताल-7272000020, गिरधर अस्पताल- 9416022343, सैक्टर-7 स्थित  लाइफ केयर अस्पताल- डा. गगन कौशल-9729587499, 2282999,  हरियाणा अस्पताल सैक्टर-7-9896557067, 8307402842, अरोड़ा आई एंड लेसिक लेजर सैंटर-9813826664,  9541685000, रंजना पोली क्लीनिक-9896003500, 9416031600, आशीर्वाद सुपर स्पैशलिटी एंड लैप्रोस्कॉपी सैंटर सैक्टर-7-8199989949, 8708244481 और सैक्टर-7 स्थित पारस नॄसग होम-9728117562 शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!