नफे सिंह के इस्तीफा देने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा : लाडी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 19 Nov, 2018 04:14 PM

naveep singh s resignation will not make any difference to congress party

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मीडिया उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह लाडी प्रैस बयान में बताया कि पूर्व विधायक नफे सिंह के इस्तीफा देने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नफे सिंह स्वयं चलकर पूर्व....

निसिंग(संजय): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मीडिया उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह लाडी प्रैस बयान में बताया कि पूर्व विधायक नफे सिंह के इस्तीफा देने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नफे सिंह स्वयं चलकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के पास गए थे। हुड्डा ने उन्हें मान-सम्मान के साथ पार्टी में शामिल किया लेकिन उन्हें मान सम्मान रास नहीं आया। पूर्व विधायक ने नीलोखेड़ी हलके से चुनाव लड़कर देख लिया है। उनकी जनता ने जमानत तक जब्त करवा दी थी। शायद कांग्रेस पार्टी से भी उन्हें टिकट की आशा नहीं थी, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया। लाडी ने कहा कि टिकट उसे दी जाती है,जो चुनाव जीतने वाला हो।

लाडी ने पूर्व विधायक नफे सिंह की जमकर आलोचना की। लाडी ने कहा कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी व तीसरी बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। इस मौके महेंद्र सिंह, मा. गुरचरण सिंह, साधा सिंह, सुखदीप सिंह, हरपाल सिंह, जसविंद्र सिंह व नरेंद्र सिंह अलीपुरा सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!