राजकीय सम्मान के साथ मीना मंडल का अंतिम संस्कार हुअा

Edited By Updated: 15 Oct, 2015 05:33 PM

meena mandal was cremated with state honors

जुंडला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और हुड्डा सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री रही कांग्रेस नेत्री मीना

करनाल, (कमल मिड्ढा) :  जुंडला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और हुड्डा सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री रही कांग्रेस नेत्री मीना मंडल आज दाेपहर यहां  राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर समेत विभिन्न दलों के नेताओं सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। 

मीना मंडल का बुधवार देर रात निधन हो गया था। वे करीब 50 वर्ष की थीं और विगत कई दिनों से डेंगू बुखार से पीड़ित थीं। 5 अक्टूबर को बुखार होने पर उन्हें करनाल के अलोक गुप्ता अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ती देख उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में ले जाया गया। उन्हें डेंगू के साथ-साथ पीलिया भी हो गया था। कई दिन से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था और वह वेंटीलेटर पर थीं, बीती रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।  
 
गौरतलब है की मीना मंडल तत्कालीन जुंडला विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुनी गई थीं और उन्हें हुड्डा सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया था। दुबारा चुनाव आने पर नीलोखेड़ी विधान सभा क्षेत्र से उन्हें फिर से कांग्रेस का टिकट मिला, लेकिन वे चुनाव हार गईंं। वे कांग्रेस में लम्बे समय से सक्रिय थीं।  
मुख्य संसदीय सचिव बक्शीश सिंह ने मीना मंडल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में रहते हुए हमेशा लोगों की सेवा की और उनके उत्थान के लिए कार्य किया।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!