Edited By Updated: 24 Oct, 2016 09:13 PM
आज करनाल के पंचायत भवन स्थित विकास सदन में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की राज्यस्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अरविंद बाग राष्ट्रीय...
करनाल (कमल मिड्ढा): आज करनाल के पंचायत भवन स्थित विकास सदन में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की राज्यस्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अरविंद बाग राष्ट्रीय महा मंत्री सहित संगठन के कई लोगों ने भाग लिया और बीजेपी सरकार द्वारा चलाई जा रही खुले में शौच मुक्त भारत अभियान को धरातल पर फ़ैल बताया।
उन्होंने कहा कि सरकार गांवों में लोगों को जमीनी स्तर पर शोचालय बनवाने में नाकाम रही है। कई गांवों का सर्वे करने पर पाया गया की लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि लोगों के ऊपर पहरा लगा दिया गया। लोगों के घरो में शोचालय नहीं बनवाये गए। घरों के बाहर गड्ढे बनवाकर छोड़ दिए गए की अपने आप शौचालय बनवाओ। गरीब लोगों के पास लोन नहीं दिया गया, कैसे शौचालय बनवाएं।