करनाल शहर ओ.डी.एफ. प्लस, केन्द्रीय मंत्रालय ने की आधिकारिक घोषणा

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Jan, 2019 02:01 PM

karnal city odf plus the official announcement of the central ministry

1 से 3 लाख की आबादी के शहरों में उत्तर भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित होने, देश के 4 हजार 41 शहरों की स्वच्छता प्रतिस्पर्धा में 43वां रैंक हासिल करने तथा खुले में शौच से मुक्त जैसी उपलब्ध्यिों के बाद अब करनाल अर्बन ओ.डी.एफ. प्लस भी हो गया है। गुरुवार...

करनाल(पांडेय): 1 से 3 लाख की आबादी के शहरों में उत्तर भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित होने, देश के 4 हजार 41 शहरों की स्वच्छता प्रतिस्पर्धा में 43वां रैंक हासिल करने तथा खुले में शौच से मुक्त जैसी उपलब्ध्यिों के बाद अब करनाल अर्बन ओ.डी.एफ. प्लस भी हो गया है। गुरुवार को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी मामले मंत्रालय की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर रेणु बाला गुप्ता और आयुक्त राजीव मेहता ने शहर के लोगों को इसकी बधाई देते हुए अपील की है कि वे करनाल को लगातार मिल रहा स्वच्छ शहर का स्टेटस बनाए रखें।

इस संबंध में निगम आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ने अपनी तैयारियां के बाद बीते अक्तूबर-नवम्बर में शहर को ओ.डी.एफ. प्लस घोषित कर दिया था लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा 10 जनवरी को हुई है। उन्होंने बताया कि बीती 28-29 दिसम्बर को ओ.डी.एफ. प्लस के लिए थर्ड पार्टी इंस्पैक्शन हुई थी, जिसमें शहर की करीब 28 लोकेशन पर स्थित शौचालयों का निरीक्षण किया गया। इनमें अलग-अलग कैटेगरी के शौचालय शामिल थे, जो स्वच्छ, अति स्वच्छ व महत्वाकांक्षी की श्रेणियों में थे। यह शौचालय स्लम बस्ती, आवासीय व व्यापारिक क्षेत्र, सार्वजनिक जगहों पर, ट्रांसपोर्ट हब, शिक्षण संस्थाओं में तथा भिन्न-भिन्न सड़कों व गलियों में स्थित हैं। 

वार्ड नम्बर-20 में पडऩे वाली कर्ण लेक और वार्ड नम्बर-4, 5 व 6 में पडऩे वाली आवर्धन नहर के जलस्रोतों का भी निरीक्षण किया गया। इन सभी में स्वच्छता के लिहाज से सभी मापदंड पूरे किए गए थे। निगमायुक्त ने बताया कि क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया के थर्ड पार्टी निरीक्षण के दौरान शौचालयों की उपरोक्त 28 लोकेशन्स में से 18 का निरीक्षण किया गया था, सभी स्वच्छ पाए जाने के बाद ओ.डी.एफ. प्लस का स्टेटस मिला। टीम के निरीक्षण के बाद 8 शौचालय अति स्वच्छ, 8 स्वच्छ व सुंदर तथा 2 महत्वाकांक्षी आंके गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले प्रदेश के रोहतक और गुरुग्राम भी ओ.डी.एफ. प्लस घोषित हो चुके हैं। 

अब ओ.डी.एफ. प्लस प्लस की तैयारी 
कमिश्नर राजीव मेहता ने बताया कि करनाल अर्बन की कुल 2 लाख 86 हजार 974 आबादी में 20 वार्ड हैं, जिनमें 38 सामुदायिक शौचालय, 127 सार्वजनिक शौचालय तथा 43 उत्कृष्टï श्रेणी के शौचालय स्थापित हैं। शहर में कचरा एकत्रिकरण के लिए अपनाया गया मेकेनिज्म उत्तम तरह का है। इसी प्रकार व्यक्तिगत हाऊसहोल्ड लैटरीन, कम्युनिटी व पब्लिक टॉयलेट्स भी पर्याप्त मात्रा में हैं।

निगम आयुक्त ने कि ओ.डी.एफ. प्लस के बाद अब निगम ने ओ.डी.एफ. प्लस प्लस के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीद है कि नगर निगम करनाल इसका प्रमाण पत्र भी हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छता के लिहाज से एक मॉडल बनाने के लिए अपने उपयोगी सुझाव भी नगर निगम को दे सकते हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!